रणवीर सिंह से बैन हटा: एक्टर के लीगल नोटिस के बाद फिल्म फेडरेशन ने पाबंदियां हटाईं; कहा- न कोई जीता न हारा
Published:
3 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. डॉन 3 विवाद मामले में FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन लेटर जारी किया था। इसे अब फेडरेशन ने वापस ले लिया है। इसका मतलब यह है कि एक्टर पर लगा बैन हट चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने फेडरेशन को लीगल नोटिस भेजा था। इसके बाद ही फेडरेशन ने रणवीर के साथ काम करने से जुड़ी सारी पाबंदियां हटा लीं।
इंडस्ट्री के सभी बड़े प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। FWICE ने कहा कि अब फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोग रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिना किसी रोक-टोक के काम कर सकते हैं।
FWICE ने कहा- किसी की जीत किसी की हार नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह रणवीर ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा था। इस नोटिस में उनके खिलाफ जारी नॉन-कोऑपरेशन लेटर को चुनौती दी गई थी
इस पर फिल्म फेडरेशन ने कहा- हम IMPAA, प्रोड्यूसर्स गिल्ड और CINTAA के अनुरोध पर नॉन-कोऑपरेशन लेटर तुरंत वापस ले रहे हैं। हमें बताया गया है कि सभी फिल्म बॉडी के साथ बैठकर ऐसा समाधान निकालना चाहिए, जिससे न तो प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स को कोई परेशानी हो और न ही एक्टर को। इस मामले में किसी की जीत या हार नहीं हुई है। रणवीर सिंह की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस का जवाब हमारी लीगल टीम देगी। हम रणवीर से भी अपील करते हैं कि वह इस मामले में कोई समाधान निकालने में हमारा सहयोग करें।
पूरा मामला क्या
डॉन 3 विवाद दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था, जब रणवीर ने लगभग दो साल तक फिल्म से जुड़े रहने के बाद अचानक इसे छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो कहानी में हुए बदलावों से खुश नहीं थे। उसी समय उनकी फिल्म धुरंधर भी रिलीज हुई थी, जो बड़ी हिट साबित हुई। कहा गया कि फिल्म की सफलता को देखते हुए उन्होंने फरहान की मूवी से किनारा कर लिया है। हालांकि, बाद में उनके सूत्रों ने इन दावों को नकार दिया।
दूसरी ओर फरहान अख्तर और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी का कहना था कि रणवीर की सहमति के आधार पर डॉन 3 की प्री-प्रोडक्शन पर काफी पैसा खर्च किया जा चुका था। प्रोड्यूसर्स ने यह भी आरोप लगाया कि एक्टर लगातार डेट्स और शेड्यूल को लेकर देरी कर रहे थे। फिर फिल्म से अलग हो गए। इसी वजह से फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सल एंटरटेनमेंट ने एक्टर से 40 करोड़ मुआवजे की मांग की थी।
डॉन 3 विवाद से जुड़ी ये खबरें पढ़ें...

