फरहान से रिश्ते सुधारने में लगे रणवीर: दावा- एक्टर ने नए प्रोजेक्ट का ऑफर दिया, फरहान-जोया ने तुरंत ठुकराया
Published:
3 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. डॉन 3 विवाद की वजह से फिल्म फेडरेशन (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन ऑर्डर जारी किया है। इस बीच खबरें हैं कि रणवीर, फरहान अख्तर के साथ रिश्तों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक और फिल्म करने का ऑफर दिया है। लेकिन, मेकर्स इसे लेकर बिल्कुल भी श्योर नहीं है।
ABP न्यूज की रिपोर्ट में लिखा गया- रणवीर ने फरहान अख्तर से कॉन्टैक्ट किया। साथ ही फ्यूचर में साथ काम करने की इच्छा जताई है। हालांकि, फिलहाल न तो फरहान अख्तर और न ही उनकी बहन जोया अख्तर उनके साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए इच्छुक दिखें।
दावा- फरहान ने तुरंत रणवीर का ऑफर ठुकराया
सूत्र ने आगे कहा- रणवीर ने फरहान के साथ किसी ऐसे नए प्रोजेक्ट में काम करने का ऑफर दिया, जिसे दोनों की सहमति से चुना जाए। उन्होंने जोया अख्तर के साथ भी फिल्म करने की इच्छा जताई, जिनके साथ वह पहले गली बॉय में काम कर चुके हैं। हालांकि, यह प्रस्ताव फरहान अख्तर और उनके प्रोडक्शन पार्टनर रितेश सिधवानी को दिया गया था। लेकिन, दोनों ने इसे तुरंत ठुकरा दिया।

रणवीर की टीम ने 10 करोड़ ऑफर किए
सूत्रों के मुताबिक, रणवीर की टीम ने डॉन-3 में काम न करने के एवज में एक्सेल एंटरटेनमेंट को 10 करोड़ का ऑफर दिया था। इसके अलावा उन्होंने यह भी ऑफर दिया कि अगर भविष्य में एक्सेल एंटरटेनमेंट रणवीर के साथ कोई दूसरी फिल्म बनाती है, तो एक्टर अपनी फीस में 25 करोड़ की छूट देंगे। उनके इस ऑफर का मकसद कंपनी को तुरंत मुआवजा देना था। साथ ही वह फ्यूचर में प्रोफेशनल रिश्ते बनाए रखना चाहते थे। लेकिन, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को यह ऑफर पसंद नहीं आया।
सूत्र ने कहा- प्रोडक्शन हाउस का मानना था कि भविष्य में फीस में छूट देने वाला ऑफर उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। वे आगे रणवीर के साथ काम नहीं करने वाले। कंपनी का कहना था कि लगातार देरी होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।
रणवीर को बैन करने पर FWICE ने क्या कहा..जानें-
रणवीर डॉन 3 विवाद सुलझाना चाहते थे : दावा- फरहान को 10 करोड़ का जुर्माना ऑफर किया था; जानें क्यों नहीं बनी बात

पूरा मामला क्या
डॉन 3 विवाद दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था, जब रणवीर ने लगभग दो साल तक फिल्म से जुड़े रहने के बाद अचानक इसे छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो कहानी में हुए बदलावों से खुश नहीं थे। उसी समय उनकी फिल्म धुरंधर भी रिलीज हुई थी, जो बड़ी हिट साबित हुई। कहा गया कि फिल्म की सफलता को देखते हुए उन्होंने फरहान की मूवी से किनारा कर लिया है। हालांकि, बाद में उनके सूत्रों ने इन दावों को नकार दिया।
दूसरी ओर फरहान अख्तर और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी का कहना था कि रणवीर की सहमति के आधार पर डॉन 3 की प्री-प्रोडक्शन पर काफी पैसा खर्च किया जा चुका था। प्रोड्यूसर्स ने यह भी आरोप लगाया कि एक्टर लगातार डेट्स और शेड्यूल को लेकर देरी कर रहे थे। फिर फिल्म से अलग हो गए। इसी वजह से फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सल एंटरटेनमेंट ने एक्टर से 40 करोड़ मुआवजे की मांग की थी।

