डॉन 3 विवाद कोर्ट पहुंचा : प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल ने FWICE के खिलाफ याचिका लगाई; कहा- रणवीर पर बैन लगाना गलत
Published:
3 min read

प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म डॉन 3 विवाद के बीच प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल ने रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है। उन्होंने फिल्म फेडरेशन (FWICE) और IMPPA के खिलाफ मुंबई के दिंडोशी स्थित सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में प्रोड्यूसर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति, संगठन या ट्रेड बॉडी को यह अधिकार नहीं है कि वह आर्टिस्ट के खिलाफ बैन लगाएं। या बाकी लोगों को उनके साथ काम न करने का निर्देश दें।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस याचिका को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट ने दोनों संगठन (IMPPA, FWICE) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

टीपी अग्रवाल बोले- इस मुद्दे को हल्के में नहीं लिया जा सकता
इस मामले पर बात करते हुए प्रोड्यूसर ने कहा- फिल्म इंडस्ट्री सपोर्ट और कोलेबोरेशन के आधार पर चलती है। ऐसे मामलों का समाधान कानूनी और प्रोफेशनल तरीके से होना चाहिए। किसी व्यक्ति के साथ काम करने से लोगों को मना करने की कोशिश को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसे ऑर्डर से कई लोगों की क्रिएटिव फ्रीडम इफेक्ट हो सकती है। इसलिए इनसे जुड़े हर मुद्दे का फेयर, ट्रांसपेरेंट और लीगल दायरे में रहकर समाधान होना चाहिए।

पूरा मामला क्या
डॉन 3 विवाद दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था, जब रणवीर ने लगभग दो साल तक फिल्म से जुड़े रहने के बाद अचानक इसे छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो कहानी में हुए बदलावों से खुश नहीं थे। उसी समय उनकी फिल्म धुरंधर भी रिलीज हुई थी, जो बड़ी हिट साबित हुई। कहा गया कि फिल्म की सफलता को देखते हुए उन्होंने फरहान की मूवी से किनारा कर लिया है। हालांकि, बाद में उनके सूत्रों ने इन दावों को नकार दिया।
दूसरी ओर फरहान अख्तर और उनके पार्टनर रितेश सिधवानी का कहना था कि रणवीर की सहमति के आधार पर डॉन 3 की प्री-प्रोडक्शन पर काफी पैसा खर्च किया जा चुका था। प्रोड्यूसर्स ने यह भी आरोप लगाया कि एक्टर लगातार डेट्स और शेड्यूल को लेकर देरी कर रहे थे। फिर फिल्म से अलग हो गए। इसी वजह से फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सल एंटरटेनमेंट ने एक्टर से 40 करोड़ मुआवजे की मांग की थी।
17 साल तक IMPPA के प्रेसिडेंट रहे टीपी अग्रवाल
टीपी अग्रवाल 17 साल तक इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। इसके अलावा चार बार फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) के चीफ भी रहे। फिलहाल वह FFI और IMPPA दोनों में पैट्रन की भूमिका निभा रहे हैं। पैट्रन (Patron) एक रिस्पेक्टेड पोजीशन होती है, जो फिल्म इंडस्ट्री में किसी वेटरन या एक्सपीरियंस शख्स को दी जाती है। यह लोग आमतौर पर सलाहकार के तौर पर काम करते हैं।
टीपी अग्रवाल सौतेला पति, रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ, लव इन नेपाल, रेड अलर्ट: द वॉर विदिन, ना घर के ना घाट के, पुलिसगिरी और लाली की शादी में लड्डू दीवाना जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर रह चुके हैं।
डॉन 3 विवाद से जुड़ी ये खबरें पढ़ें...

