ATF में इथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा: एविएशन मिनिस्टर बोले- ऐसी कोई प्लानिंग नहीं; SAF सख्त ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है
Published:
2 min read

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाला फ्यूल होता है। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. केंद्र सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में इथेनॉल मिलाने की खबरों को बेबुनियाद बताया है। एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा कि इस तरह की खबरें गैर-जिम्मेदाराना और गलत हैं।
राम मोहन नायडू ने कहा- यह दावा पूरी तरह से गलत और गैर-जिम्मेदाराना है कि सरकार एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में इथेनॉल मिलाने की योजना बना रही है। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। इथेनॉल और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) पूरी तरह से अलग-अलग हैं और इन्हें एक-दूसरे से मिलाना नहीं चाहिए।
'ऐसी अफवाह से पैसेंजर को बेवजह चिंता होती है'
राम मोहन ने कहा- SAF एक इंटरनेशनल सर्टिफाइड एविएशन फ्यूल है, जिसे इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) ने मान्यता दी है और दुनिया भर में इसे अपनाया गया है। यह लंबी टेस्टिंग से गुजरता है और सुरक्षा के सख्त ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है। एविएशन सिक्योरिटी के बारे में गलत जानकारी फैलाने से पैसेंजर्स में केवल बेवजह की चिंता पैदा होती है। यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है।
यह खबर भी पढ़े-
इथेनॉल मिले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी हटी: 22% से 30% तक ब्लेंडिंग पर अब टैक्स नहीं लगेगा; क्रूड ऑयल पर डिपेंडेंसी कम करने के लिए फैसला
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में किसानों की महापंचायत हिंसक: इथेनॉल फैक्ट्री में तोड़फोड़ के बाद लाठीचार्ज; कांग्रेस MLA समेत कई घायल
केजरीवाल ने कहा था- फ्लाइट का इंजन हवा में बंद हो सकता है
इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि भारत ने एविएशन फ्यूल में इथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी है। आपकी फ्लाइट का इंजन हवा में ही बंद हो सकता है। क्या आप मिलावटी एविएशन फ्यूल से चलने वाले विमान में उड़ान भरने का जोखिम उठाएंगे? उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा- अब एक पढ़ी-लिखी और काबिल सरकार की जरूरत है।

