मैं माफी मांगता हूं: काफिले के लिए एंबुलेंस रोकने पर बोले असम CM सरमा; 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Published:
2 min read

सिलचर में मुख्यमंत्री के काफिले के लिए रास्ता बनाने के लिए एक एम्बुलेंस को रोक दिया गया था। इसका एक वीडियो वायरल हुआ।
नेशनल डेस्क. असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने सिलचर में अपने काफिले के लिए एंबुलेंस रोके जाने पर मरीज और परिवार से माफी मांगी। इस मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए। उन्होंने इसके लिए जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही VIP मूवमेंट को लेकर एक नई SOP जारी की है। CM सरमा ने इस घटना को अस्वीकार्य बताया।
हिमंता सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा- उनके बहुत स्पष्ट आदेश हैं कि VIP मूवमेंट की वजह से किसी आम नागरिक को परेशानी नहीं होनी चाहिए, ऐसा न करना बेहद चिंताजनक है। मैंने जिम्मेदारों पर सख्त एक्शन के लिए कहा है और जांच बिठा दी है। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसे एक चेतावनी बताया है।
VIP मूवमेंट की SOP जारी की
असम CM ने गुरुवार को सभी जिला कमिशनर और सीनियर SP से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि VIP मूवमेंट की वजह से लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। DC और SSP को पहले ही ऑर्डर जारी किए गए हैं वह यह सुनिश्चित करें की VIP मूवमेंट के लिए रास्ता बनाने में एम्बुलेंस, फायर टेंडर और अन्य इमेरजेंसी व्हिकल का रास्ता न रोका जाए।
मरीज और परिवार से माफी मांगी
मुख्यमंत्री हिमंता ने ने गुरुवार को मरीज और उसके परिवार से माफी मांगी है। सिलचर में उनके काफिले के लिए रास्ता बनाने के लिए उन्हें ले जा रही एम्बुलेंस को रोक दिया गया था।
यह खबर भी पढ़ें
CM सुवेंदु के 10 दिन में ताबड़तोड़ 50 फैसले: बॉर्डर सिक्योरिटी से बुलडोजर एक्शन तक... क्या CM योगी और हिमंता की राह पर BJP के 'अधिकारी'
2022 में भी अधिकारी को लगाई थी फटकार
इस घटना को लेकर कछार के SP ने 4 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। इनमें विजयशंकर गोस्वामी, शिवशंकर दास और 2 लांशनायक शामिल हैं। बता दें, 2022 में नागांव निसर्ग हिवारे के डिप्टी कमिश्नर को अपने काफिले के लिए ट्रैफिक रोकने पर फटकार लगाई थी।

