सिंगर अंकित बालियान की हत्या के आरोपी एनकाउंटर में ढेर: 2 पुलिसकर्मी भी घायल; दोनों 50 हजार रुपए का इनामी था
Published:
3 min read

हमलावरों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। अंकित को सिर समेत कई जगह गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के आरोपियों का उतरप्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। शामली पुलिस के एनकाउंटर में दोनों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान 24 साल के सुमित और 22 साल के मोहित के रुप में हुई है, दोनों ही गोगी गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। दोनों पर हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे। पुलिस ने उन दोनों पर अलग-अलग 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी मोहित पर 14 केस दर्ज हैं, जबकि मोहित पर 1 केस दर्ज है।
एनकाउंटर में 2 पुलिसकर्मी भी घायल
शामली SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, अंकित बालियान की हत्या के बाद रात को नाकेबंदी का आदेश दिया था। आज सुबह करीब 4 बजे, जब हिजाना के SHO अपने स्टेशन के पास चेकिंग कर रहे थे, तो उन्होंने करनाल की तरफ से आती हुई एक बाइक देखी। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। बाइक पर दो अपराधी सवार थे, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद मन्ना मादरा पुल पर चेकिंग कर रहे पुलिसबल पर भी बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस से घिरने के बाद इन्होंने पुलिस पर जानलेवा हमला किया। हमारे 2 कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाशों की मौत हो गई।
बदमाशों से हथियार बरामद
DG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा- शामली कोतवाली के पास अंकित बालियान की हत्या कर दी गई थी। CCTV और स्थानीय लोगों से पूछताछ से पता चला कि इस घटना में 4 शूटर शामिल थे। वे दो बाइक से भाग गए थे। उनका लगातार पीछा किया गया। आज सुबह शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए। उनके पास से आधुनिक हथियार बरामद हुए। बाकी शूटरों और गैंग के सीनियर सदस्यों के बारे में जांच चल रही है।
यह खबर भी पढ़ें- UP के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित की हत्या: जिम के बाहर बदमाशों ने मारी गोलियां; करीब 12 राउंड फायरिंग की
परिजन बोले- अभी आधा न्याय मिला
अंकित की मां अमरेश ने कहा, 2 आरोपी मारे गए हैं जो आरोपी बचे हैं, उन्हें भी पकड़ा जाए। मेरे दूसरे बेटे को नौकरी दी जाए। वहीं पिता ने कहा- योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद, पुलिस का धन्यवाद। लेकिन ये धन्यवाद आधा है, हम चाहते हैं कि इस गैंग को उखाड़ फेंकना है। 2 अन्य आरोपियों का भी एनकाउंटर करना है।
शूटर्स ने 18 राउंड फायरिंग की
गुरुवार को हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बलियान की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। अंकित को सिर समेत कई जगह गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र में आर्यापुरी नाला पटरी के पास शाम 7 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, 4 बदमाशों कुछ देर जिम के बाहर इंतजार किया। जैसे ही बालियान अपनी कार में बैठने के लिए आए तब उन्होंने फायरिंग कर दी।

