आंध्र प्रदेश में कथित क्लोरोक्वीन टैबलेट से हड़कंप: 7 साल की बच्ची की मौत; 52 अस्पताल में भर्ती
Published:
2 min read

जिला प्रशासन ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की मेडिकल टीम बनाई है। जो मरीजों की मॉनिटरिंग कर रही है।
नेशनल डेस्क. आंध्र प्रदेश में 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। उसे कथित तौर पर मलेरिया की दवाई (क्लोरोक्वीन टैबलेट) खिलाई गई थी। इस दवाई की वजह से 52 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है। उन्होंने अच्छे से अच्छे इलाज करने और इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं पोलावरम जिला प्रशासन की टीम बच्ची की मौत कैसे हुई इसकी जांच कर रही है।
क्लोरोक्वीन टैबलेट एंटीपैरासिटिक मेडिसिन है। यह मलेरिया से बचाव के लिए दी जाती है। जो ब्लड में हीम का लेवल बढ़ा देती है। हीम एक ऐसा पदार्थ है जो मलेरिया के पैरासाइट को खत्म कर देता है।
गांव में टैबलेट बांटी गई थी
अधिकारियों ने बताया- तेलंगाना बॉर्डर के पास स्थित पोलावरम जिले के गोल्लगुप्पा गांव में एंटी मलेरिया टैबलेट दी गई थीं। बताया जाता है कि इसके बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद प्रशासन ने 29 लोगों को तेलंगाना के अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि 24 का लोकल हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-
प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत: परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू की जांच
स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम बनाई
जिला प्रशासन ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की मेडिकल टीम बनाई है। इसमें काकीनाडा सरकारी अस्पताल से 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स गांव पहुंच गए हैं। टीम मरीजों की बारीकी से जांच के बाद इलाज कर रही है।

