प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत: परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू की जांच
Published:
3 min read

नदी पार स्थित मेट्रो अस्पताल में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।
एमसीबी। जिले के मनेंद्रगढ़ में एक गंभीर मामला सामने आया है। नदी पार स्थित मेट्रो अस्पताल में इलाज कराने पहुंची एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मनेंद्रगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर इलाज से जुड़े दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
आईसीयू की सुविधा नहीं होने पर दूसरे अस्पताल रेफर किया
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत सिरौली निवासी दंपति महिला का इलाज कराने चैनपुर स्थित मेट्रो अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला के कुछ जांच कराए। परिजनों के अनुसार, जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला की बच्चेदानी में समस्या बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन का खर्च करीब 50 हजार रुपए बताया गया, जिसके बाद महिला के पति ने तत्काल 25 हजार रुपए अस्पताल में जमा किए।
इसके बाद महिला का ऑपरेशन किया गया। लेकिन ऑपरेशन के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध नहीं है और महिला को किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। गंभीर हालत में परिजन महिला को दूसरे अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मेट्रो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज
महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और मनेंद्रगढ़ थाने पहुंचकर मेट्रो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मेट्रो अस्पताल पहुंची और महिला के इलाज से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर अस्पताल में आईसीयू जैसी जरूरी सुविधा उपलब्ध नहीं थी, तो क्या गंभीर स्थिति वाले मरीज का इतना बड़ा ऑपरेशन किया जाना उचित था। वही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। देखना होगा इस तरह से जिले में कई हास्पिटल संचालित है और इन हॉस्पिटलों में क्या नर्सिंग होम एक्ट का पालन किया जाता है या नहीं ऐसे नर्सिंग होम की स्वास्थ्य विभाग को जांच कर इन पर सख्त कार्रवाई की जाए। इससे फिर इस तरह से लापरवाही किसी नर्सिंग होम द्वारा न कि जा सके।
ये भी पढ़ें- कांकेर में भालू के हमले से ग्रामीण घायल: चावंड में स्कूल के पीछे झाड़ियों में छिपा दिखा; एहतियातन बच्चों की छुट्टी
अवसर सिंह, मृतक के पति
स्वपिनील तिवारी, हॉस्पिटल अधीक्षक, मनेंद्रगढ़

