शाह, विजय, शिवकुमार एक मंच पर: सदर्न जोनल काउंसिल की मीटिंग; तमिलनाडु ने की होस्ट
Published:
2 min read

बैठक से पहले अमित शाह ने मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की थी।
नेशनल डेस्क. तमिललाडु में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को 'सदर्न जोनल काउंसिल' की 31वीं बैठक की। इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेता शामिल हुए।
यह बैठक चेंगलपट्टू जिले के कोवलम में स्थित ताज फिशरमैन्स कोव होटल में आयोजित की गई और इस मीटिंग को तमिलनाडु सरकार ने होस्ट किया।
बैठक में दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सदर्न जोनल काउंसिल में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड और लक्षद्वीप शामिल हैं। बता दें, अमित शाह इस काउंसिल के अध्यक्ष हैं, जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय इसके उपाध्यक्ष हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्री बारी-बारी से उपाध्यक्ष का पद संभालते हैं।
जोनल काउंसिल की क्या भूमिका है?
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, जोनल काउंसिल एडवाइजरी बॉडी हैं, जो केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करने और उन्हें सुलझाने के लिए एक मंच का काम करती हैं। जून 2014 से पिछले 12 वर्ष में विभिन्न जोनल काउंसिल की 69 बैठकें आयोजित की गई हैं।
यह खबर भी पढ़ें
तमिलनाडु में मिड-डे मील में मिलेगी चिकन बिरयानी: चावल की क्वालिटी भी सुधरेगी
विजय ने अमित शाह से मुलाकात की
बैठक से पहले अमित शाह ने मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की थी। शाह ने X पर लिखा- दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से मुलाकात की।

