अभिजीत दिपके ने सुप्रीम कोर्ट पर उठाए सवाल: कहा- CEC के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया
Published:
2 min read

दिपके ने कहा- सुप्रीम कोर्ट नरेंद्र मोदी से कहेंगे, कि इस बार चुनाव मत लड़ना, अगली बार लड़ लो। आप नहीं कह सकते। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाए हैं। दिपके ने दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट ने CEC के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।
दरअसल, केरल कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा था, डियर सूर्यकांत, अगर कानून और व्यवस्था आपके हाथ में नहीं है, तो इस्तीफा दे दीजिए। हम आपकी जगह कोई और खोज लेंगे, जो ये सब संभाल लेगा। हालांकि बाद में पोस्ट को हटा लिया गया। दिपके से इस पोस्ट पर सवाल पूछा गया था।
दिपके ने क्या कहा
CJP नेता अभिजीत दिपके ने कहा- मैं अभी इस पर कमेंट नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि CJI और सुप्रीम कोर्ट ने अभी हाल ही में कहा कि लॉ एंड ऑर्डर सुप्रीम कोर्ट की जिम्मेदारी नहीं है। इलेक्शन कमीशन के ऊपर उन्होंने क्या एक्शन लिया, कुछ भी एक्शन नहीं लिया।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिपके ने कहा- बंगाल में हमने देखा वोट डिलीट होने के बाद क्या बोले, लोग अभी वोट नहीं डाल सकते, तो कोई बात नहीं, वह बाद में वोट डाल सकते हैं। वहीं दिपके ने कहा- क्या यही बात सुप्रीम कोर्ट नरेंद्र मोदी से कहेगा कि इस बार चुनाव मत लड़ना, अगली बार लड़ लो। आप नहीं कह सकते, तो आप वोटर्स को किस हिसाब से ऐसा कह सकते हो।
यह खबर भी पढ़ें; केरल कांग्रेस ने 'डियर सूर्यकांत' वाली पोस्ट हटाई: ट्वीट करने वाले वर्कर को भी निकाला; BJP ने कहा- अगला टारगेट ज्यूडिशियरी है
क्या है मामला
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से कथित वोट चोरी के मुद्दे पर मिलने का समय मांगा था। हालांकि, जस्टिस सूर्यकांत ने इससे इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वे इस मुद्दे पर पहले से सुनवाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने राहुल समेत अन्य नेताओं को इस मुद्दे पर याचिका दाखिल करने की सलाह दी थी।
CJI ने कहा था- कोर्ट के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं। इसके अलावा CJP ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों पर कहा था कि ये लॉ एंड ऑर्डर का मामला है। ये मेरा अधिकार क्षेत्र नहीं है।

