सीनियर सिटिजन को FD पर मिलेगा 8.50% तक ब्याज: इस बैंक ने अपनी 501 दिन की स्पेशल FD पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, देखें पूरी लिस्ट
Published:
2 min read

AI जनरेेटेड सिम्बॉलिक इमेज
बिजनेस डेस्क। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कुछ खास टेन्योर वाली फिक्स्ट डिपॉजिट (FD) के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद अब SFB सीनियर सिटीजन को 501दिन वाली FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दर दे रहा है, जिसमें डिपॉजिटर्स सालाना 8.50% इंटरेस्ट रेट से कामाई कर सकते हैं। वहीं सामान्य कस्टमर को इसी टेन्योर के लिए सालाना 8.00% इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
आइए यहां यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की रिवाइज FD और सेविंग बैंक अकाउंट के इंटरेस्ट रेट के बारे में जान लेते हैं...
Unity Small Finance Bank के नए FD इंटरेस्ट रेट
बैंक ने अपनी 501 दिन वाली FD पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है। सीनियर सिटीजन को इस टोन्योर के लिए सालाना 8.50% रेट से इंटरेस्ट मिलागा। वहीं सामान्य इन्वेस्टर्स को सालाना 8.00% रेट से इंटरेस्ट मिलेगा।

Unity Small Finance Bank सेविंग्स अकाउंट पर इंटरेस्ट रेट
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सेविंग अकाउंट पर 10 लाख रुपए से ज्यादा डिपॉजिट अमाउंट पर सालाना 7% इंटरेस्ट रेट दे रहा है। 1 लाख रुपए से ज्यादा और 10 लाख रुपए तक के अमाउंट पर सालाना 6% इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
समय से पहले FD से पैसे निकालने का नियम
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) से समय से पहले पैसे निकालते हैं, तो रकम जितने समय तक बैंक में रही है, उस समय के लिए मिलने वाले इंटरेस्ट रेट पर 1% की प्रीमैच्योर पेनल्टी लगेगी।
यह भी पढ़ें-

