Shree Balaji (Mala) Textiles: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, फिर मिनटों में लगा लोअर सर्किट; निवेशकों ने किया तगड़ा प्रॉफिट बुकिंग
Published:
2 min read

श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स का शेयर 90 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। कंपनी का एसएमई आईपीओ करीब 200 गुना सब्सक्राइब हुआ था। (फोटो सोर्स- Magnific)
बिजनेस डेस्क। श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स के शेयर बुधवार (29 जुलाई) को BSE SME प्लेटफॉर्म पर 90% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। कंपनी का शेयर 70 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 133 रुपए पर आया। हालांकि बेहतर शुरुआत के कुछ देर बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी। इसके चलते शेयर 5% गिरकर 126.35 रुपए के लोअर सर्किट पर आ गया। यह IPO करीब 200 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
उम्मीद से बेहतर लिस्टिंग, फिर मुनाफावसूली हावी
श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स (Shree Balaji (Mala) Textiles) के शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट में अच्छा माहौल था। GMP 56 रुपए चल रहा था, जिससे 80% प्रीमियम पर लिस्टिंग की उम्मीद थी, लेकिन लिस्टिंग बाजार की उम्मीद से बहुत बेहतर रही।
यह भी पढ़ें- L&T का Q1 मुनाफा 14% बढ़कर 4123 करोड़ पहुंचा: रिजल्ट के बाद शेयरों में उछाल; ब्रोकरेज बोले- अभी भी खरीदने का मौका
200 गुना सब्सक्राइब हुआ, 19 करोड़ रुपए जुटाए
श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स का IPO फ्रेश इश्यू था। कंपनी ने 27 लाख शेयर जारी कर 19 करोड़ रुपए जुटाए। IPO 22 जुलाई को निवेशकों के लिए खुला और 24 जुलाई को बंद हुआ। तीन दिन के दौरान इसे सभी कैटेगरी में मिलाकर 200 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। शेयरों का अलॉटमेंट 27 जुलाई को पूरा किया गया। कंपनी ने बताया कि IPO से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और कॉर्पोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा।
कॉटन साड़ी कारोबार में मजबूत, 5.85 करोड़ का प्रॉफिट
श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल्स भारत के बी2बी कॉटन साड़ी बाजार में कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर और होलसेलर के रूप में काम करती है। कंपनी अपने प्रोडक्ट 'माला साड़ी' ब्रांड नाम से बेचती है। FY2025-26 के दौरान कंपनी की आय का 90.75% हिस्सा कॉटन साड़ी की बिक्री से आया। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने 211.97 करोड़ की बिक्री दर्ज की। जबकि नेट प्रॉफिट 5.85 करोड़ रहा।
यह भी पढ़ें-

