PM Kisan Yojana-28006: जानिए कब आएंगे 24वीं किस्त के 2000 रुपए, e-KYC और लिस्ट देखने का आसान तरीका
Published:
4 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
बिजनेस डेस्क। देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। यदि आप भी एक किसान हैं या आपके परिवार में कोई खेती-किसानी करता है, तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार अक्तूबर में 24वीं किस्त के पैसे सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेज सकती है।
PM किसान सम्मान निधि योजना क्या है? इसमें कितना पैसा मिलता है?
खेती के समय किसानों को बीज, खाद और कीटनाशक खरीदने के लिए परेशान ना होना पड़े। इस लिए सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपए की आर्थिक मदद देती है।
पैसे कैसे मिलते हैं: यह रकम 2000-2000 रुपए के तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

किस्त मिलने का समय:
- पहली किस्त- अप्रैल से जुलाई के बीच
- दूसरी किस्त- अगस्त से नवंबर के बीच
- तीसरी किस्त- दिसंबर से मार्च के बीच
अब तक की मदद: सरकार अब तक 23 किस्नों के जरिए किसानों को 4.28 लाख करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कर चुकी है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है।
यह भी पढ़ें- PM Awas Yojana 2026: कैसे भरें ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म; पात्रता, दस्तावेज और सब्सिडी की पूरी जानकारी यहां पढ़ें
किन किसानों को फायदा मिलेगा और कौन योजना से बाहर हैं?
पीएम किसान योजना का फायदा हर किसी को नहीं मिलता है। इसके लिए सरकार ने कुछ जरूरी नियम और शर्तें तय की हैं-
PM Kisan योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जो सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता नियमों को पूरा करते हैं।
योजना के लिए वही किसान पात्र हैं जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है और जो छोटे या सीमांत किसान के रूप में पंजीकृत हैं।

कौन इस योजना के पात्र नहीं हैं?
- संस्थागत भूमिधारक: किसी संस्था, ट्रस्ट या कंपनी के नाम दर्ज जमीन पर लाभ नहीं मिलता।
- टैक्स भरने वाले: जो किसान इनकम टैक्स भरते हैं।
- पेंशनभोगी: जिन रिटायर्ड व्यक्तियों को हर महीने 10 हजार या उससे ज्यादा की पेंशन मिलती है।
- सरकारी पद: संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति, सरकारी कर्मचारी या पूर्व अधिकारी इस स्कीम के दायरे से बाहर हैं।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की किस्त अटकी, ये 3 कारण हो सकते हैं; अभी चेक करें...
24वीं किस्त पाने के लिए e-KYC क्यों जरूरी है?
अगर आप चाहते हैं कि आपकी 24वीं किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे बैंक अकाउंट में आए, तो e-KYC प्रोसेस करना बेहद जरूरी है। इसके बिना पैसा अटक सकता है। आप e-KYC दो आसान तरीकों से कर सकते हैं:
- घर बैठे ऑनलाइन तरीका: अगर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से जुड़ा है, तो पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर OTP के जरिए e-KYC पूरा कर सकते हैं।
- ऑफलाइन तरीका: अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो जन सेवा केंद्र जाएं। वहां फिंगरप्रिंट से अपनी KYC अपडेट करवाएं।
ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें और समस्या होने पर कहां संपर्क करें?
आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं, आपके आवेदन की स्थिति क्या है। इसे जानना बहुत आसान है-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वहां 'Know Your Status' या 'Beneficiary List' वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी जानकारी देख सकते हैं।
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको पीएम किसान योजना से जुड़ी कोई समस्या आ रही है या किस्त अटक गई है। तो सरकार के इन आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं- 155261/011-24300606
यह भी पढ़ें-
PM Awas Yojana Update: 3.10 करोड़ ग्रामीण और 99 लाख शहरी घर तैयार, संसद में सरकार ने दिया अपडेट

