PM Kisan Yojana-18090: पीएम किसान योजना की किस्त अटकी, ये 3 कारण हो सकते हैं; अभी चेक करें...
Published:
3 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
बिजनेस डेस्क। पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त किसानों के खातों में आ चुकी है। अब बैंकों और CSC सेंटरों पर उन किसानों की भीड़ बढ़ रही है, जिनका स्टेटस 'Pending' या 'Rft Signed by State' दिखा रहा है। ज्यादातर शिकायतें अधूरी eKYC, आधार और बैंक रिकॉर्ड में नाम अलग होना या NPCI सीडिंग में गलती की वजह से आ रही हैं।
अब पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त न रुक जाए। इसके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि अपना स्टेटस चेक करें और गलतियों को सुधारें।
इस स्कीम के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपए मिलते हैं। यह पैसा तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाता है। मार्च की किस्त के बाद अब जून-जुलाई 2026 में अगली किस्त आएगी, लेकिन पोर्टल पर किसानों के रिकॉर्ड में पहचान या बैंक वेरिफिकेशन की दिक्कत दिख रही हैं। अगर जमीन के कागज और पात्रता सही है, तब भी टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते पैसा रुक सकता है।

पीएम किसान योजना की किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें
बैंक या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाने से पहले किसानों को खुद चेक करना चाहिए कि उनकी किस्त का स्टेटस क्या है। पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर देख सकते हैं कि पिछली किस्त किस बैंक और कब आई थी।
साथ ही अगर पेमेंट रुकी है, तो बैंक या पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) की तरफ से लिखी गई गलती की वजह यहां दिख जाएगी। अगर स्टेटस में 'Payment Initiated' लिखा है, लेकिन अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं, तो इसका मतलब है कि प्रोसेस चल रही है। वहीं, बैंक से आने वाले SMS पर भी ध्यान दें। उनमें रिजेक्शन का असली कारण लिखा होता है।
eKYC अपडेट करना क्यों जरूरी है
सरकार ने पीएम किसान की अगली किस्तों के लिए eKYC को जरूरी कर दिया है। इसके बिना पैसा अकाउंट में नहीं आएगा। अगर आपके आधार में मोबाइल नंबर लिंक है, तो आप खुद पोर्टल पर जाकर OTP के जरिए eKYC कर सकते हैं। जिन किसानों का मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। उन्हें CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए इसे पूरा करना होगा।
जब CSC सेंटर जाएं तो अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल साथ रखें। वहां ऑपरेटर फिंगरप्रिंट लेकर वेरिफिकेशन पूरा करेगा। इसके कुछ दिनों बाद पोर्टल पर स्टेटस 'eKYC Done' दिखाई देगा।

किस्त न आने पर यहां करें शिकायत
अगर आपकी समस्या हल नहीं हो रही है, तो पोर्टल के 'Help-Grievance' सेक्शन में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां अपना आधार या मोबाइल नंबर डालकर टिकट जेनरेट कर सकते हैं, जो जिला या राज्य के अधिकारियों के पास जाएगी।
इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। ईमेल के लिए [email protected] पर अपनी शिकायत मेल कर सकते हैं। साथ ही अपने ब्लॉक के कृषि विभाग के ऑफिस या ग्राम पंचायत में जाकर मदद ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
EPFO 3.0: बैंक अकाउंट की तरह काम करेगा PF, ATM कार्ड जारी होगा; जानिए रकम निकालने की लिमिट
ग्रेच्युटी के नए नियम: अब 1 साल की नौकरी पर भी मिलेगा पैसा, जानिए नया कैलकुलेशन फॉर्मूला

