Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 की बुकिंग शुरू: 11 हजार देकर बुक करें, 23 जुलाई को लॉन्च होगी; ADAS और पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है
Published:
3 min read

Maruti Suzuki Brezza Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 9 लाख रुपए रहने की उम्मीद है।
बिजनेस डेस्क। मारुति सुजुकी ने अपनी नई ब्रेजा फेसलिफ्ट (Brezza Facelift 2026) का नया टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने SUV की बुकिंग भी शुरू कर दी है। 11,000 रुपए देकर कार को ऑनलाइन या कंपनी की ऑथराइज्ड डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। नई Brezza Facelift 23 जुलाई 2026 को लॉन्च होगी। इसी दिन प्राइस और सभी फीचर्स की जानकारी सामने आएगी।
कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में शामिल है Brezza
भारत में सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट सबसे ज्यादा बिकने वाला कार सेगमेंट है। Maruti Suzuki Brezza इस कैटेगरी की लोकप्रिय SUV में शामिल है। अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट मॉडल ला रही है। जिसमें एक्सटीरियर, इंटीरियर, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
Arena डीलरशिप से नई Brezza Facelift मिलेगी
नई Brezza की बिक्री Maruti Suzuki Arena डीलरशिप नेटवर्क के जरिए की जाएगी। इसी नेटवर्क से Swift, Alto, Dzire जैसी कंपनी की कई कारें भी बेची जाती हैं। मारुति ने Brezza Facelift 2026 के लिए Tv कमर्शियल जारी किया है। जिसमें एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नजर आ रहे हैं। टीजर में कार की नई स्टाइलिंग और डिजाइन की झलक दिखाई गई है।
नई Brezza Facelift 2026 में क्या खास होगा
टीजर के मुताबिक, Brezza Facelift 2026 में ब्लैक-आउट फ्रंट ग्रिल के साथ रेड एक्सेंट्स, नए ट्विन-प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, फ्लोटिंग DRLs और सिल्वर स्किड प्लेट मिलेगा। इसके अलावा पहले से ज्यादा मोटी बॉडी क्लैडिंग, डायमंड-कट अलॉय व्हील और अपडेटेड LED टेललाइट्स देखने को मिलेंगी। वहीं, इसमें कई ऐसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो अभी इसके राइवल मॉडल्स में दिए जाते हैं। जैसे-
- वेंटिलेटेड सीट्स
- पैनोरमिक सनरूफ
- 360 डिग्री कैमरा
- लेवल-2 ADAS
- हेड-अप डिस्प्ले
- पैडल शिफ्टप्स
- नया डैशबोर्ड लेआउट
- टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- एम्बिएंट लाइटिंग
- रियर AC वेंट्स
- ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- ऑटो डिमिंग IRVM
टर्बो पेट्रोल इंजन और CNG ऑप्शन भी मिलेगा
Brezza Facelift 2026 में 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो Fronx में दिया जाता है। यह इंजन 98 bhp की पावर और 147 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ K15C पेट्रोल इंजन भी रह सकता है।
ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया जा सकता है। कंपनी इसमें फैक्ट्री फिटेड CNG भी दे सकती है। इसमें ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप बूट फ्लोर के नीचे लगाया जाएगा, जिससे सामान रखने के लिए ज्यादा स्पेस मिल सकेगी।
एक्सपेक्टेड प्राइस और किन कारों से मुकाबला होगा
Brezza Facelift 2026 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 9 लाख रहने की उम्मीद है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 14 लाख तक जा सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला, Tata Nexon, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसी कॉम्पैक्ट SUV से होगा।
यह भी पढ़ें-
Flex Fuel Bikes: Splendor से Gixxer तक, ये हैं E85 पेट्रोल से चलने वाली बाइक्स, देखें कीमत

