Flex Fuel Bikes: Splendor से Gixxer तक, ये हैं E85 पेट्रोल से चलने वाली बाइक्स, देखें कीमत
Published:
3 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
बिजनेस डेस्क। आजकल ऑटोमोबाइल मार्केट और खबरों में पेट्रोल एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर काफी चर्चा है। सरकार प्रदूषण कम करने और कच्चे तेल का आयात घटाने के लिए पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर पूरा जोर दे रही है। अब मार्केट में ऐसी फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स (Flex Fuel Bikes) आ चुकी हैं, जो 20% से लेकर 85% तक (E20 से E85) किसी भी पेट्रोल एथेनॉल मिक्स पर बिना किसी खराबी के चल सकती हैं। इन बाइक्स के फ्यूल सिस्टम, इंजन कंपोनेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स को खास तौर पर इसी हिसाब से अपग्रेड किया गया है।
आइए जानते हैं भारत में बिकने वाली E85-कंपैटिबल मोटरसाइकिलों के बारे में, जो बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक हैं...
हीरो स्प्लेंडर+ फ्लेक्स फ्यूल (Hero Splendor+Flex Fuel)
हीरो मोटोकॉर्प ने पहली मास-मार्केट E85-कंपैटिबल बाइक के रूप में इसे पेश किया है। इसमें 97.2cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है। दिखने में यह स्टैंडर्ड स्प्लेंडर जैसी ही है, लेकिन इसके इंजन मैनेजमेंट और फ्यूल पाइप्स को एथेनॉल से होने वाले रस्ट से बचाने के लिए खास मटेरियल से तैयार किया गया है। कंपनी ने इसका प्राइस 82,710 रुपए एक्स-शोरूम रखा है ।

हीरो एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल (Hero HF Deluxe Flex Fuel)
अगर आपका बजट स्प्लेंडर से थोड़ा कम है, तो हीरो ने इसका भी इंतजाम किया है। HF Deluxe का फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट फिलहाल सबसे सस्ती E85 बाइक्स में से एक है। स्प्लेंडर की ही तरह इसमें भी 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह बाइक भी E20 से लेकर E85 तक के किसी भी फ्यूल ब्लेंड को आसानी से हैंडल कर सकती है। इसकी कीमत एक्स-शोरूम कीमत 72,792 रुपए है।

सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 फ्लेक्स फ्यूल (Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel)
सुजुकी ने स्पोर्टी और प्रीमियम सेगमेंट के शौकीनों के लिए जिक्सर का फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट बनाया है। इस बाइक में 249cc का सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन है। यह इस समय भारत में बिकने वाली सबसे बड़े डिस्प्लेसमेंट वाली E85-कंपैटिबल बाइक है।

यामाहा एफजी ब्लू फ्लेक्स (Yamaha FZ Blue Flex)
यामाहा ने भी भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए अपनी पॉपुलर FZ सीरीज में नया फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट FZ Blue Flex लॉन्च कर दिया है। इसमे आपको 149cc सिंगल-सिलेंडर ब्लू कोर इंजन मिल जाएगा। यह बाइक मस्कुलर स्ट्रीट-फाइटर लुक के साथ आती है और E20 से लेकर E85 तक के ईंधन को सपोर्ट करती है। इस बाइक का प्राइस 1.24 लाख एक्स-शोरूम है।

यह भी पढ़ें-

