Renault Triber पर डिस्काउंट: खरीदने पर मिलेंगे 60,000 रुपए तक के बेनिफिट्स, जानें ऑफर की पूरी जानकारी
Published:
3 min read

Renault India ने जुलाई 2026 के लिए अपनी Triber MPV पर 60,000 रुपए तक के बेनिफिट देने का ऐलान किया है।
ऑटो डेस्क। Renault India की तरफ से जुलाई 2026 के लिए अपनी Triber MPV पर 60,000 रुपए तक के बेनिफिट देने का ऐलान किया गया है। यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए दिया जा रहा है। राज्य, मॉडल ईयर, वेरिएंट और कस्टमर एलजिबिलिटी के बेस्ड पर अलग-अलग हो सकते हैं।
Renault Triber पर ऑफर
Renault India के ऑफिशियल ऑफर लिस्ट के मुताबिक, केरल के कस्टमर Triber पर 60,000 रुपए तक के बेनिफिट्स पा सकते हैं, जबकि गुजरात के खरीदार 45,000 रुपए तक के बेनिफिट्स पा सकते हैं। इसके अलावा ज्यादातर स्टेट्स में MY2026 मॉडल पर मैक्सिमम 30,000 रुपए तक के बेनिफिट्स मिलेंगे।
इस ऑफर पैकेज में 30,000 रुपए तक के कैश डिस्काउंट मिल सकते हैं। इसके साथ ही स्कीम और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के आधार, एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी, रेफरल और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल सकते हैं।
कस्टमर्स नजदीकी डीलरशिप में कॉन्टैक्ट करें
Renault ने कस्टमर्स को सलाह दी है कि वो अपने शहर में नजदीकी ऑथराइज्ड डीलरशिप में कॉन्टैक्ट कर सही ऑफर के बारे में जान सकते हैं, क्योंकि बेनिफिट्स अलग-अलग जगह अलग हो सकते हैं। डीलर के ऑफर में हिस्सा लेने और स्टॉक होने पर डिपेंड करता है।
Renault Triber की कीमत
इस समय Renault Triber की कीमत 5.81 लाख रुपए और 8.48 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह भारतीय बाजार में सबसे सस्ती थ्री-रो वाली MPV में से एक बनी हुई है, जिसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है।

Renault Triber में इंजन और माइलेज
Triber में पावर देने के लिए नैचुरली एस्पिरेटेड, तीन-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया है, जो कि 72 bhp की पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) मिलता है।
माइलेज की बात करें तो इसके मैनुअल वर्जन में 20.0 kmpl तक का ARAI-क्लेम्ड माइलेज मिलता है, जबकि AMT वेरिएंट में 17.0 kmpl का माइलेज मिलता है।
Renault Triber में फीचर्स
वेरिएंट के मुताबिक, Triber में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल आउटसाइड रियर-व्यू मिरर (ORVMs) और कूल्ड सेंटर स्टोरेज कम्पार्टमेंट जैसे शानदार फीचर्स दिए हैं।
Renault Triber में सेफ्टी फीचर्स
इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्सिंग कैमरा और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचरस दिए हैं, हालांकि सेफ्टी फीचर्स वेरिएंट पर डिपेंड करते हैं।

ऑफर पर र्टम्स और कंडीशन एप्लिकेबल
Renault Triber ऐसे कस्टमर के लिए बढ़िया है, जो थ्री-रो सिटिंग वाली अफॉर्डेबल कार की तलाश में हैं। जुलाई 2026 का यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए है और कार मैन्युफैक्चरर और डीलरशिप के तय किए हुए र्टम्स और कंडीशन एप्लिकेबल होेंगे।

