देश में सुपर रिच टैक्सपेयर्स बढ़े: 576 लोगों ने 100 करोड़ से ज्यादा आय दिखाई; 2026-27 के लिए 4 करोड़ ITR भी दाखिल
Published:
2 min read

सिम्बॉलिक इमेज।
बिजनेस डेस्क। देश में बहुत ज्यादा कमाई करने वाले टैक्सपेयर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर (AY) 2025-26 के दौरान 576 लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में 100 करोड़ या उससे ज्यादा की ग्रॉस टोटल इनकम घोषित की है। पिछले पांच असेसमेंट ईयर के मुकाबले यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
संसद में पूछा गया था अरबपतियों को लेकर सवाल
यह जानकारी संसद में भारत में बढ़ते अरबपतियों की संख्या से जुड़े सवाल के जवाब में दी गई। हालांकि वित्त मंत्रालय ने साफ किया कि इनकम टैक्स एक्ट, 2025 और पहले से लागू इनकम टैक्स एक्ट, 1961 में बिलिनेयर की कोई कानूनी परिभाषा नहीं है। इसलिए सरकार ने ऐसे लोगों का डेटा शेयर किया। जिन्होंने अपनी ITR में 100 करोड़ या उससे ज्यादा की ग्रॉस टोटल इनकम दिखाई है। इसी आधार पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टैक्सपेयर्स का अनुमान लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- ITR e-Verification: क्या आपने ITR फाइल कर दिया? जानिए क्यों ई-वेरिफिकेशन के बिना अधूरा है आपका रिटर्न
पिछले 5 साल में बढ़ी हाई-इनकम टैक्सपेयर्स की संख्या
सरकार के मुताबिक, पिछले 5 असेसमेंट ईयर के आंकड़ों को देखें तो 100 करोड़ या उससे ज्यादा इनकम घोषित करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। हालांकि असेसमेंट ईयर 2023-24 में इसमें गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद अगले दो साल में यह संख्या फिर बढ़ गई। अब पांच साल के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गई।
2026-27 असेसमेंट ईयर के लिए 4 करोड़ से ज्यादा ITR सबमिट
आयकर विभाग ने सोमवार को बताया कि असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए अब तक 4 करोड़ से ज्यादा ITR सबमिट हो चुके हैं। विभाग ने X पर पोस्ट कर टैक्सपेयर्स से अपील की कि वे 31 जुलाई से पहले ITR-1 (सहज) और ITR-2 फॉर्म भर दें।
किन लोगों के लिए ITR-1 (सहज) फॉर्म है
आयकर विभाग के मुताबिक, ITR-1 (सहज) उन रेजिडेंट व्यक्तियों के है। जिनकी एनुअल इनकम 50 लाख तक है। यह फॉर्म उन लोगों के लिए है, जिनकी आय सैलरी, एक मकान और साल में 5000 रुपए तक कृषि आय से होती है। ITR-1 फॉर्म छोटे और मध्यम आय वर्ग के टैक्सपेयर्स के लिए आसान माना जाता है।
यह भी पढ़ें-
Maruti Brezza Facelift 2026: किस वेरिएंट में कौन-सा इंजन मिलेगा, जानिए कीमत, फीचर्स और माइलेज

