Vivo T5e 5G भारत में लॉन्च: 13999 रुपए में 5500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, जानिए सभी स्पेसिफिकेशन
Published: Updated:
3 min read

Vivo T5e में 6.74 इंच का डिस्प्ले है। फोन में Unisoc चिपसेट दिया गया है। (फोटो सोर्स- वीवो)
टेक डेस्क। Vivo ने अपनी T5 सीरीज का नया और किफायती स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G और Vivo T5x 5G लॉन्च कर चुकी है। स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी, ड्यूरेबल बॉडी और 6.74-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन के दाम, स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता के बारे में।
Vivo T5e की भारत में कीमत और अवेलेबिलिटी
भारत में Vivo T5e को सिंगल वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत ₹13,999 रखी गई है।
- यह फोन दो कलर्स ऑप्शंस मे अवेलेबल है, एयरो ब्लू और शैडो ग्रे।
- इस फोन को Vivo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और नजदीकी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी
Vivo T5e में 6.74-इंच का HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
यह फोन ऑक्टा-कोर यूनीसॉक T7225 चिपसेट से लैस है। इसमें 4GB RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल रैम फीचर के जरिए 4GB तक और बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कंपनी के नए OS6 पर चलता है।

कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर यानी बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
5,500mAh की बैटरी
Vivo T5e में 5,500mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन:
- 47 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देगा।
- 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक देगा।
- 28 घंटे तक की वॉइस कॉलिंग ऑफर करेगा।
- 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया यूज करने की सुविधा देगा।
इसके साथ ही फोन में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी 4 साल की बैटरी हेल्थ का दावा कर रही है।
यह भी पढ़ें-

