धूत ट्रांसमिशन, Molbio Diagnostics का अलॉटमेंट आज: जानें NSE-BSE पर कैसे चेक करेंगे स्टेटस, दोनों IPO के GMP से प्रॉफिट के संकेत
Published: Updated:
2 min read

दोनों IPO की लिस्टिंग 17 अगस्त को होगी। (AI इमेज)
बिजनेस डेस्क। धूत ट्रांसमिशन (Dhoot Transmission) और मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स (Molbio Diagnostics) के IPO का अलॉटमेंट आज (13 अगस्त) है। ये दोनों IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 10 से 12 अगस्त तक के लिए खुला थे। धूत ट्रांसमिशन का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 31.69% यानी 276 रुपए पर चल रहा है। वहीं मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स का GMP 19.08% यानी 154 रुपए पर चल रहा है। इस हिसाब से दोनों IPO में प्रॉफिट हो सकता है। इनकी लिस्टिंग 17 अगस्त को होगी। आइए जानते हैं, इन्वेस्टर्स अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं...
NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करेंगे...
स्टेप 1- NSE की वेबसाइट पर जाएं https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
स्टेप 2- इक्विटी और SME IPO बिड डिटेल्स सेलेक्ट करके IPO का नाम सेलेक्ट करें।
स्टेप 3- कंपनी सेलेक्ट करने के बाद IPO एप्लीकेशन नंबर या पैन डिटेल्स भरें।
स्टेप 4- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5- इसके बाद आपको IPO अलॉट हुआ है या नहीं स्क्रीन पर दिख जाएगा।
BSE पर कैसे चेक करेंगे स्टेटस...
स्टेप 1- BSE की वेबसाइट पर जाएं https://www.bseindia.com/?
स्टेप 2- इंवेस्टर ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3- इंवेस्टर सर्विस ड्रॉपडाउन पर जारी स्टेटस ऑफ इश्यू एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
स्टेप 4- एप्लीकेशन स्टेटस चेक पर क्लिक करें।
स्टेप 5- इश्यू टाइप में इक्विटी सेलेक्ट करें।
स्टेप 6- इश्यू नेम समेत रिक्वायर्ड डिटेल्स भरें।
स्टेप 7- इसके बाद पैन नंबर भरें और सर्च पर स्टेटस चेक करने के लिए क्लिक करें।
KFin टेक्नोलॉजीस वेबसाइट पर स्टेटस चेक करें...
स्टेप 1- KFin Technologies IPO स्टेटस पेज पर जाएं
स्टेप 2- ड्रॉपडाउन मेन्यू से IPO का नाम सेलेक्ट करें
स्टेप 3- एप्लीकेशन नंबर/डीमेट अकाउंट नंबर/पैन आईडी स्टेटस चेक करें के लिए इनमें से कोई एक ऑप्शन चुनें।
स्टेप 4- इसके बाद एप्लीकेशन टाइप सेलेक्ट करें।
स्टेप 5- डिटेल्स एंटर करें और कैप्चा वेरिफिकेशन कम्पलीट करें।
स्टेप 6- सबमिट करके अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर लें।

