Dhoot Transmission IPO: GMP 30% पर पहुंचा, 4335 रुपए के प्रॉफिट का सिग्नल, 12 अगस्त तक निवेश का मौका
Published:
3 min read

Dhoot Transmission IPO का अपर प्राइस बैंड 871 रुपए है। एक लॉट 17 शेयरों का है। (फोटो सोर्स- कंपनी वेबसाइट)
बिजनेस डेस्क। ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड (Dhoot Transmission) का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक इस इश्यू में 12 अगस्त तक बिड लगा सकते हैं। कंपनी इस IPO के जरिए 3066.89 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसमें 1400 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 1666.89 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है।
IPO खुलने से पहले जुटाए 918 करोड़
IPO ओपन होने से पहले Dhoot Transmission ने एंकर इन्वेस्टर्स से 918.3 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने 72 फंड्स को 871 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 1.05 करोड़ से ज्यादा शेयर अलॉट किए हैं। एंकर निवेशकों में ब्लैक रॉक, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक, एक्सिस म्यूचुअल फंड, मिराए एसेट, गवर्नमेंट पेंशन फंड, अमुंडी फंड्स और एलियांज ग्लोबल इन्वेस्टर्स शामिल हैं।
एंकर बुक में घरेलू म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। आठ फंड हाउस की 46 स्कीम्स के जरिए 64.6 लाख शेयर अलॉट किए गए। यह एंकर बुक का करीब 61.27% हिस्सा है।
Dhoot Transmission IPO का प्राइस बैंड कितना है
कंपनी ने IPO के लिए 829 से 871 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इश्यू में 3.522 करोड़ शेयर जारी किए जा रहे हैं। इनमें 1.608 करोड़ शेयर फ्रेश और 1.914 करोड़ शेयर OFS के जरिए पेश किए जाएंगे। एक लॉट 17 शेयरों का रखा गया है। रिटेल निवेशक को अपर प्राइस बैंड 871 रुपए के हिसाब से 14,807 रुपए लगाने होंगे। एक शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपए है।
Dhoot Transmission IPO का GMP क्या सिग्नल दे रहा है
कंपनी का GMP 29.28% चल रहा है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को 4335 रुपए का प्रॉफिट हो सकता है।
क्या काम करती है Dhoot Transmission
Dhoot Transmission ऑटोमोबाइल और दूसरे सेक्टर के लिए इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम बनाने वाली कंपनी है। कंपनी मुख्य रूप से वायरिंग हार्नेस और इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम तैयार करती है। इसके अलावा बैटरी पैक, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर, ऑटोमोटिव स्विच, टर्मिनल, कनेक्टर और पावर सप्लाई कॉर्ड जैसे प्रोडक्ट भी बनाती है।
कंपनी के प्रोडक्ट सिर्फ पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों तक सीमित नहीं हैं। Dhoot Transmission इंटरनल कंबशन इंजन और इलेक्ट्रिक व्हीकल दोनों प्लेटफॉर्म के लिए सामान सप्लाई करती है।
कौन संभाल रहा है IPO
Dhoot Transmission IPO के लिए एक्सिस कैपिटल, जेफरीज इंडिया, कोटक महिंद्रा कैपिटल, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और 360 वन डब्ल्यूएएम बुक-रनिंग लीड मैनेजर है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार है।
यह भी पढ़ें-

