मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स IPO: 807 रुपए तय हुआ प्राइस बैंड, 10 अगस्त से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल
Published:
3 min read

Molbio Diagnostics IPO 10 अगस्त से खुलेगा, प्राइस बैंड ₹768-₹807 तय।
बिजनेस डेस्क। Molbio Diagnostics IPO: मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड का IPO 10 अगस्त, सोमवार से खुलने जा रहा है। इन्वेस्टर्स इसमें 12 अगस्त, बुधवार तक अप्लाई कर सकेंगे। वहीं, एंकर इन्वेस्टर्स के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 7 अगस्त, शुक्रवार को किया जाएगा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 768 रुपए से 807 रुपए प्रति शेयर तय किया है। हर शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपए है। IPO का एक लॉट 18 शेयरों को होगा।
IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर 'कोटक महिंद्रा कैपिटल', 'आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज' और 'जेफरीज इंडिया मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स' हैं।
रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए कितना हिस्सा रिजर्व है?
मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स IPO में अधिकतम 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए है। 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) और 35% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रहेगा।
अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट
शेयरों का अलॉटमेंट 13 अगस्त, गुरुवार को फाइनल होगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे। उन्हें 14 अगस्त, शुक्रवार को रिफंड मिल जाएगा। इसी दिन सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। कंपनी के शेयर 17 अगस्त, सोमवार को लिस्ट होंगे।
मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड IPO में क्या शामिल है
मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स का IPO दो हिस्सों में बंटा है। पहला कंपनी 200 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी। दूसरा मौजूदा शेयरहोल्डर 91.66 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बचेंगे। OFS के तहत प्रमोटर एक्सोरा ट्रेडिंग और डॉ. चंद्रशेखर भास्करण नायर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसके अलावा इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड और सात अन्य शेयरधारक अपने शेयर बचेंगे।
पहले कंपनी ने 1.25 करोड़ शेयर OFS के जरिए बेचने का प्रस्ताव रखा था। अब इसे घटाकर 91.66 लाख शेयर कर दिया है। मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स ने अगस्त 2026 में IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर सबमिट किए थे। दिसंबर 2025 में SEBI से मंजूरी मिली थी।
कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी
मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 46.65% है। बाकी 53.35% हिस्सेदारी इन्वेस्टर्स के पास है। इनमें टेमासेक होल्डिंग्स की सहायक कंपनी वी साइंसेज इन्वेस्टमेंट्स और मोतीलाल ओसवाल ग्रुप समर्थित इंडिया बिजनेल एक्सीलेंस फंड जैसे निवेशक शामिल हैं।
IPO से जुटाए गए पैसा का कहां इस्तेमाल किया जाएगा
गोवा स्थित मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स नए शेयर जारी करके जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा कारोबार बढ़ाने में लगाएगी। कंपनी 105.5 करोड़ अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बिगटेक के जरिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सुविधा, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और कंपनी व उसकी सहयोगी इकाइयों के लिए ऑफिस इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर खर्च करेगी।
इसके अलावा 72.2 करोड़ गोवा यूनिट-I, गोवा यूनिट-II और विशाखापट्टनम यूनिट के लिए प्लांट, मशीनरी और उपकरण खरीदने में लगाए जाएंगे। बची हुई रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-
MV Electrosystems IPO GMP 28%: Juniper Green Energy को कमजोर रिस्पॉन्स, जानें आपके लिए क्या बेहतर

