वैभव सूर्यवंशी को ऑस्ट्रेलिया सीरीज में मौका नहीं मिला: BCCI की U-19 पॉलिसी वजह, सहवाग-द्रविड़ के बेटों की टीम में एंट्री
Published: Updated:
3 min read

वैभव सूर्यवंशी को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैच की T20I सीरीज में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए देखा जा सकता है। (फोटो सोर्स -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए BCCI ने इंडिया अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को जगह मिली है। हालांकि, इस स्क्वॉड में एक बड़ा नाम गायब है और वह है वैभव सूर्यवंशी का।
वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं। उम्र के लिहाज से वह अंडर-19 क्रिकेट खेलने के लिए एलिजिबल हैं। इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। इसकी वजह BCCI की एक पॉलिसी है।

पॉलिसी क्या कहती है?
BCCI ने 2016 में अंडर-19 क्रिकेट से जुड़ी एक पॉलिसी में बदलाव किया था। इसके तहत कोई प्लेयर उम्र के लिहाज से योग्य होने के बावजूद एक से ज्यादा अंडर-19 वर्ल्ड कप में पार्ट नहीं ले सकता।
वैभव सूर्यवंशी पहले ही 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया खेल चुके हैं। ऐसे में अब वह फ्युचर में किसी और अंडर-19 वर्ल्ड कप का पार्ट नहीं बन सकते। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी अंडर-19 सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।
इससे पहले वॉशिंगटन सुंदर भी इसी पॉलिसी की वजह से 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे। हालांकि, इस नियम से पहले सरफराज खान, संदीप शर्मा और विजय जोल एक से ज्यादा अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव की परफॉर्मेंस
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे। उन्होंने 7 मैच में 439 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 169.49 रहा। वैभव ने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 175 रन की इनिंग खेली थी। इससे साफ समझा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टीम में वैभव के सिलेक्शन नहीं होने की वजह यही पॉलिसी है।
आर्यवीर सहवाग-अन्वय द्रविड़ को जगह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए आर्यवीर सहवाग को टीम में शामिल किया गया है। यह उनका इंडिया अंडर-19 टीम के लिए पहला कॉल-अप है। वह लेग-स्पिन ऑलराउंडर हैं। वहीं, अन्वय द्रविड़ को भी टीम में जगह मिली है। वह विकेटकीपर-बैटर हैं। श्रीलंका के खिलाफ हालिया अंडर-19 वनडे सीरीज में अन्वय ने 2 मैच में 101 रन बनाए थे।

कब एक्शन में दिखेंगे वैभव?
वैभव सूर्यवंशी को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैच की T20I सीरीज में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए देखा जा सकता है। उन्हें इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।
इसके अलावा वैभव एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं। एशियन गेम्स जापान के आइची-नागोया में आयोजित होंगे। भारतीय टीम को प्रतियोगिता में सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करना है।

