पाकिस्तान में एक और लश्कर आतंकी की मौत: कुछ देर पहले ढाबे पर खाना खाया, मस्जिद के पास गिरकर मौत
Published:
2 min read

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी कारी सईद अब्दुल अजीज की मौत हो गई।
इंटरनेशनल डेस्क. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक और आतंकी की अचानक मौत हो गई। कारी सईद अब्दुल अजीज लश्कर का एक अहम ऑपरेटिव था। कारी का काम मारे गए आतंकियों के परिवार की देख रेख करना था।
दरअसल, यह मामला इसलिए रहस्यमयी है क्योंकि मौत से कुछ देर पहले तक वह बिल्कुल ठीक था। वह एक ऐसे ढाबे पर खाना खाने गया, जहां वह पहले कभी नहीं गया था। इसके कुछ देर बाद ही नमाज पढ़ने के लिए इस्लामाबाद की कूबा मस्जिद पहुंचा। मस्जिद के गेट पर ही अचानक गिर पड़ा और मौत हो गई। लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
अब उसकी मौत की वजह को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। न तो किसी बीमारी की जानकारी सामने आई है और न ही किसी हमले की मौत की पुष्टि हुई है। उसकी ऐसे अचानक मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मस्जिद की सीड़ियों पर बैठते ही गिर गया अतंकी कारी सईद अब्दुल अजीज।
मुठभेड़ों में मरे आतंकियों के परिवारों की मदद करता था
कारी सईद अब्दुल अजीज लश्कर-ए-तैयबा में अहम जिम्मेदारी संभालता था। जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ों के दौरान मारे गए आतंकियों के परिवारों की मदद करता था।
लश्कर आतंकी ने अननोन गन मैन को लेकर दावा किया था
कारी सईद की मौत से कुछ दिन पहले ही LeT से जुड़े रिजवान हनीफ ने पाकिस्तान में आतंकियों की हो रही मौतों को लेकर बड़ा दावा किया था। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हनीफ ने आरोप लगाया था कि पिछले 3 से 4 साल में पाकिस्तान और PoK में संगठन के करीब 30 आतंकी मारे जा चुके हैं। उसने इन हत्याओं के पीछे अज्ञात लोगों का हाथ होने का दावा किया था।

रिजवान हनीफ के मुताबिक, लश्कर के 30 से ज्यादा सदस्यों को पेशावर, कराची, रावलपिंडी, रावलाकोट और मुजफ्फराबाद में मारा गया। फिलहाल यह साबित नहीं हुआ है कि कारी सईद की मौत के पीछे कोई अननोन किलर है या यह सिर्फ हादसा है।

