CWG 2026 में बॉक्सर लवलीना बगैर मैच खेले सेमीफाइनल में: ओपनिंग सेरेमनी से पहले क्यों मिली डायरेक्ट एंट्री, जानिए रूल्स
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज (23 जुलाई) आगाज हो गया है। हालांकि ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडिया का बगैर कोई मैच खेले पहला मेडल पक्का हो गया है। यह मेडल बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन लेकर आएंगी। उन्हें डायरेक्ट सेमीफाइनल में एंट्री मिली है।
31 जुलाई को सेमीफाइनल होगा
कॉमनवेल्थ रुल्स के मुताबिक, दोनों सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को ब्रॉन्ज मिलता है। इस तरह इंडिया का एक मेडल पक्का हो गया है। यदि लवलीना जीतती हैं तो गोल्ड मेडल के लिए फाइनल खेलेंगी।
ये भी पढ़ें: CWG 2026 में हमारे मेडल कम हो सकते हैं: शूटिंग-रेसलिंग समेत कई गेम्स हटाए, पिछली बार में 61 मेडल जीते थे
दरअसल, ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना 75 किग्रा वेट कैटेगरी में खेल रही हैं। वे अब सीधे सेमीफाइनल खेलेंगी। यह मुकाबला 31 जुलाई को तुवालु की बॉक्सर TKBP Taafaki से होगा।

लवलीना को डायरेक्ट एंट्री क्यों मिली?
लवलीना वुमन्स की 75 किग्रा वेट कैटेगरी में टॉप सीड हैं। यही वजह से उन्हें 5 बॉक्सर वाली टीम में फायदा मिला है। इस कैटेगरी में सिर्फ 5 ही बॉक्सर खेल रही हैं। ऐसे में रुल्स के मुताबिक, 3 बॉक्सर को सीड के हिसाब से डायरेक्ट सेमीफाइनल में एंट्री मिली है। इसमें लवलीना का नाम भी है। चौथी सेमीफाइनलिस्ट बनने के लिए दो बॉक्सर के बीच क्वार्टरफाइनल मैच होगा।
इस बार इंडिया को 30+ मेडल की उम्मीद
इस बार कॉमनवेल्थ में गेम्स की संख्या घटाकर 10 कर दी गई है। ज्यादातर उन खेलों को हटाया है, जिसमें इंडिया काफी मजबूत था और ज्यादा मेडल की उम्मीद थी। ऐसे में अब भारत से उम्मीद है कि वो 30 मेडल की संख्या पार करे।
पिछली बार बर्मिंघम गेम्स 2022 में इंडिया ने 61 मेडल जीते थे। वैसे ओवरऑल भारत ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में टोटल 564 मेडल जीते हैं। इनमें 203 गोल्ड, 190 सिल्वर और 171 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

