शादी के बाद भी रोनाल्डो का अपनी संपत्ति पर अधिकार: तलाक हुआ तो जॉर्जीना को हर महीने 1.10 करोड़ और एक मेंशन भी; देखिए सेपरेशन ऑफ प्रॉपर्टी रेजीम में क्या-क्या
Published: Updated:
3 min read

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज ने 11 अगस्त को प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अब उनकी शादी से जुड़ी एक फाइनेंशियल डील सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी ‘सेपरेशन ऑफ प्रॉपर्टी’ रेजीम के तहत हुई है।
इसका मतलब है कि शादी के बाद भी रोनाल्डो और जॉर्जीना का अपनी-अपनी प्रॉपर्टी, कमाई और इन्वेस्टमेंट पर खुद का अधिकार रहेगा। दोनों की कमाई गई संपत्ति भी अपने-अपने नाम पर रहेगी।
यानी रोनाल्डो की फुटबॉल सैलरी, एंडोर्समेंट से होने वाली कमाई और उनके बिजनेस वेंचर्स पर उनका ही अधिकार रहेगा। इसमें सऊदी प्रो लीग क्लब Al-Nassr की सैलरी और Pestana CR7 Hotel Chain भी शामिल है।

तलाक हुआ तो क्या होगा?
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अगर दोनों का फ्यूचर में डिवोर्स होता है, तो जॉर्जिना को हर महीने करीब 1 लाख यूरो यानी लगभग 1.10 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा Madrid के La Finca में मौजूद Luxury Mansion भी जॉर्जीना के पास रहने की बात कही गई है। इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 53.50 करोड़ रुपए बताई गई है।
शादी में कौन-कौन था?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में उनके 5 बच्चे भी शामिल हुए। रोनाल्डो के करीबी दोस्त Miguel Paixao और जॉर्जीना की बहन Ivana Rodriguez Witnesses में शामिल थीं। इस शादी में रोनाल्डो के Portugal या Al-Nassr के किसी टीममेट के शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल रोनाल्डो और जॉर्जीना ने शादी को काफी प्राइवेट रखा है। रिसेप्शन को लेकर भी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

शादी के बाद बदला रोनाल्डो का लुक
शादी के बाद रोनाल्डो अल नास्र क्लब के ट्रेनिंग कैंप में लौट चुके हैं। उन्होंने अपने बालों का कलर बदल लिया है। अब कॉपर-येलो हेयर में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक शेयर किया। 41 साल के रोनाल्डो अब नए सीजन की तैयारी में जुट गए हैं। अल नास्र को 15 अगस्त को अल फतेह के खिलाफ अपना पहला लीग मैच खेलना है।
हालांकि रोनाल्डो इस मैच में खेलेंगे या नहीं, अभी क्लियर नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए सीजन में उनका पहला मैच 21 अगस्त को अल रियाद के खिलाफ हो सकता है। वह अपने कॅरियर के 1000 गोल पूरे करने के करीब पहुंच रहे हैं। यह उनका क्लब फुटबॉल का 25वां सीजन होगा।


