रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से शादी की: प्राइवेट सेरेमनी में 5 बच्चे भी मौजूद रहे, फोटो शेयर कर लिखा- CG; 2016 में लव स्टोरी शुरू हुई थी
Published: Updated:
3 min read

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जार्जिना रोड्रिगेज अब ऑफिशियली पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों ने 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्काइस में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। शादी में उनके 5 बच्चे भी मौजूद रहे। इनमें क्रिस्टियानो जूनियर, जुड़वां बच्चे ईवा और माटेओ, अलाना मार्टिना और बेला एस्मेराल्डा शामिल हैं।
शादी की खबर खुद रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने जार्जिना के साथ फोटो पोस्ट की, जिसमें दोनों हाथों में वेडिंग रिंग पहने नजर आए। रोनाल्डो ने फोटो के साथ सिर्फ C-G लिखा।

2016 में शुरू हुई थी लव स्टोरी
रोनाल्डो और जार्जिना की मुलाकात 2016 में मैड्रिड में हुई थी। उस समय जार्जिना एक गुच्ची स्टोर में सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। रोनाल्डो उस समय रियल मैड्रिड के लिए खेल रहे थे। पहली मुलाकात के बाद दोनों दोबारा एक ब्रांड इवेंट में मिले और यहीं से उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी।

5 बच्चों की परवरिश कर रहे हैं
रोनाल्डो और जार्जिना पिछले करीब 10 साल से साथ हैं। दोनों मिलकर 5 बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। नवंबर 2017 में जार्जिना ने बेटी अलाना मार्टिना को जन्म दिया था। इससे पहले रोनाल्डो के जुड़वां बच्चे ईवा और माटेओ सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे। क्रिस्टियानो जूनियर भी उनके परिवार का हिस्सा हैं।

रोनाल्डो का फुटबॉल कॅरियर
रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में पुर्तगाल के लिए 146 गोल कर चुके हैं। वह देश के रिकॉर्ड गोल स्कोरर हैं। वह 5 बार बैलन डी'ओर जीत चुके हैं। क्लब फुटबॉल में रोनाल्डो फिलहाल सऊदी प्रो लीग की टीम अल-नस्र के लिए खेलते हैं।
रोनाल्डो ने अपने वर्ल्ड कप कॅरियर में 27 मुकाबले खेले और 11 गोल किए। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर हैं। रोनाल्डो ने पिछले साल 5 सितंबर को क्रोएशिया के खिलाफ उन्होंने अपने कॅरियर का 900वां गोल किया था। रोनाल्डो 900 गोल करने वाले दुनिया के पहले प्लेयर बने।

