एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे: नीरू और गुलवीर ने दिलाए 3-3 मेडल, आर्चरी में एक दिन में 3 गोल्ड
Published: Updated:
4 min read

कंपाउंड आर्चरी में भारत ने एक ही दिन 3 गोल्ड मेडल जीते। भारत ने मेंस टीम, वुमन्स टीम और मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए बुधवार का दिन शानदार रहा। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने इस गेम्स में अपनी मेडल हैट्रिक पूरी कर ली।
वहीं, कंपाउंड आर्चरी में भारत ने एक ही दिन 3 गोल्ड मेडल जीते। भारत ने मेंस टीम, वुमन्स टीम और मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया। इसके अलावा शूटिंग में नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में 3 मेडल दिलाए। इसमें 2 गोल्ड और एक सिल्वर है।
ये भी पढ़े : लव लाइफ to क्रिकेट कॅरियर : शिखर धवन से पृथ्वी शॉ और युजी चहल तक; पर्सनल लाइफ ने कैसे ब्रेक लगाया- यहां डीटेल्स
गुलवीर की मेडल हैट्रिक
गुलवीर सिंह ने 25 से 29 सितंबर के बीच 4 रेस में हिस्सा लिया। इनमें 3 फाइनल थे। उन्होंने 1500 मीटर और 10,000 मीटर में सिल्वर जीता। वहीं 5000 मीटर में ब्रॉन्ज अपने नाम किया।इसके साथ ही गुलवीर एक ही एशियन गेम्स में मिडिल और लॉन्ग डिस्टेंस के 3 मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
2023 एशियन गेम्स में गुलवीर ने 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीता था। इसके बाद पिछले 2 साल में उन्होंने खुद को भारत के प्रमुख डिस्टेंस रनर्स में शामिल किया है। कुछ महीने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने 10,000 मीटर में सिल्वर और 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीता था।
4 रेस, 3 मेडल कैसे जीते?
गुलवीर के कोच स्कॉट सिमंस के मुताबिक, इंटरनेशनल लेवल पर लगातार रेस करने से गुलवीर की रेसिंग इंटेलिजेंस बेहतर हुई है। गुलवीर अमेरिका में दुनिया के टॉप रनर्स के साथ ट्रेनिंग और कॉम्पिटिशन करते हैं। वह ट्रेनिंग, जिम, रिकवरी, न्यूट्रिशन और नींद पर भी पूरा फोकस रखते हैं। गुलवीर ने बताया कि 1500 मीटर की रेस के बाद उन्होंने मसाज कराई। स्ट्रेचिंग की। फिर पूरा रेस्ट लिया। अगले दिन 5000 मीटर की रेस के लिए खुद को तैयार किया।
‘दाल-रोटी खाई, और क्या खाएंगे’
गुलवीर प्योर वेजिटेरियन हैं। वह चिकन और अंडे नहीं खाते। जब उनसे पूछा गया कि इन 5 दिनों में उन्होंने क्या खाया, तो उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा- दाल-रोटी खाई। और क्या खाएंगे। उनकी डाइट में प्लांट बेस्ड प्रोटीन और सप्लीमेंट्स शामिल हैं। अब गुलवीर की नजर वर्ल्ड चैंपियनशिप और इसके बाद LA ओलंपिक पर है।

कंपाउंड आर्चरी में भारत का गोल्डन शो
एशियन गेम्स में कंपाउंड आर्चरी में भारत का दबदबा जारी है। भारत ने बुधवार को 3 गोल्ड मेडल जीते। वुमन्स टीम ने दिन की शुरुआत की। ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप की टीम ने चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड जीता। भारतीय टीम ने 238 का स्कोर किया। यह एशियन गेम्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी वाला स्कोर रहा।
मिक्स्ड टीम फाइनल में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने कोरिया को शूट-ऑफ में हराया। दोनों का मुकाबला 157-157 की बराबरी पर पहुंचा। शूट-ऑफ में भारत ने दोनों तीर 10 के निशाने पर लगाए। कोरिया की टीम एक 9 के स्कोर पर रुक गई।
इस जीत के साथ भारत ने गोल्ड के अलावा 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट का कोटा भी हासिल कर लिया।
मेंस टीम ने भी गोल्ड जीता
दिन के आखिरी फाइनल में साहिल जाधव, कुशल दलाल और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु की टीम ने चीन को 238-237 से हराया। सिर्फ एक पॉइंट के अंतर से मिली इस जीत के साथ भारत ने मेंस कंपाउंड टीम का गोल्ड भी बरकरार रखा। साहिल के लिए यह दिन खास रहा। उन्होंने एक ही दिन में दो गोल्ड मेडल जीते।
भारत ने फिर दिखाया कंपाउंड आर्चरी में दम
भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में कंपाउंड आर्चरी के सभी 5 गोल्ड जीते थे। अब Aichi-Nagoya में भी भारतीय तीरंदाजों का गोल्डन रन जारी है। टीम इवेंट के तीनों गोल्ड भारत के नाम रहे।
ये भी पढ़े : लोगों को मसाला चाहिए, तो ये लो: रोहित ने बताया कैसे शुरू हुआ RO-KO बॉन्ड, बोले- आज भी एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं

