Video: पीएम मोदी ने नन्हीं बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन, राखियों से भर गया पूरा हाथ
Published:
1 min read
Here are highlights from a very special Raksha Bandhan celebration earlier today. Gratitude to our Nari Shakti for their continuous trust and affection. pic.twitter.com/MeO3KJsXew
— Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नन्हीं बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया। पीएमओ की ओर से इसका वीडियो भी शेयर किया गया है। तमाम स्कूलों की बच्चियों ने पीएम आवास पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी और आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी का पूरा हाथ राखियों से भर गया। इस दौरान बच्चियों ने पीएम मोदी को कविताएं भी सुनाईं और वे आगे चलकर क्या बनना चाहती हैं, ये भी बताया। पीएम मोदी को राखी बांधने के लिए कुछ महिलाएं भी पहुंचीं।

