बाढ़ में डूबा करतारपुर साहिब: PAK के पंजाब में 2 लाख लोगों को किया गया शिफ्ट, Video
Published:
1 min read
लगातार हो रही बारिश और भारत के पानी छोड़ने की वजह से पाकिस्तान बाढ़ का सामना कर रहा है। पाकिस्तान का पंजाब प्रांत बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। बाढ़ के चलते करतारपुर साहिब गुरुद्वारा भी पूरी तरह डूब गया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार तक लगभग दो लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया। बाढ़ को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- रावी, चिनाब और सतलुज नदियों में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण पंजाब बाढ़ का सामना कर रहा है। रावी नदी के कोट नैना में 2,30 हजार क्यूसेक पानी घुस गया है। इस बीच, चिनाब नदी के हेड मराला में पानी की प्रवाह 9,22,000 क्यूसेक तक पहुंच गया है।

