VIDEO: जया बच्चन ने फिर खोया आपा, सेल्फी ले रहे शख्स को मारा धक्का
Published:
1 min read
सपा सांसद जया बच्चन अपने व्यवहार को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक व्यक्ति को डांट रही हैं और धक्का देकर दूर कर रही हैं। शख्स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था।
दरअसल मंगलवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में एक व्यक्ति ने जया के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। यह देखते ही जया का पारा चढ़ गया। जया बच्चन ने उसको जोर से धक्का देते हुए नाराजगी जताई। और कुछ देर तक उसको घूरती रहीं। यह देखकर वहां मौजूद लोग हक्के बक्के रह गए।

