चीटिंग को लेकर चहल का धनश्री को जवाब: कहा- अभी भी उनका घर मेरे नाम से चल रहा, वे ऐसा कर सकते हैं मुझे फर्क नहीं पड़ता
Published: Updated:
3 min read

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा से तलाक इसी साल फरवरी में हुआ था। (Instagram)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का धनश्री वर्मा से तलाक इसी साल फरवरी में हुआ था। मगर इन दोनों के बीच बयानबाजी लगातार जारी हैं। हाल ही में धनश्री ने चहल पर चीटिंग के आरोप लगाए थे। कहा था कि शादी के 2 महीने बाद ही उन्होंने चहल को चीट करते पकड़ लिया था। अब चहल ने इस पर जवाब दिया और कहा कि यदि यह सही है तो रिश्ता लंबा कैसे चला।
चहल ने कहा कि उनके लिए यह चैप्टर पहले ही खत्म हो गया था, लेकिन अभी भी उनका घर मेरे नाम से चल रहा। वे ऐसा कर सकते हैं मुझे फर्क नहीं पड़ता।
उनका घर मेरे नाम से चल रहा
35 साल के चहल ने HT से कहा- मैं एक स्पोर्ट्समैन हूं और मैं चीट नहीं करता। अगर कोई दो महीने में ही चीट करता तो इतना लंबा रिश्ता चलता क्या? मेरे लिए यह चैप्टर खत्म हो गया है। मैं अब अपने जीवन में आगे बढ़ गया हूं और सभी को ऐसा करना चाहिए।
उन्होंने कहा- हमारी शादी 4-5 साल चली थी। अगर दो महीने में चीट हुआ होता तो कौन रिश्ता बनाए रहता? मैं पहले भी बोल चुका हूं कि मैं पास्ट से निकल चुका हूं, लेकिन कुछ लोग अभी भी वहीं अटके हुए हैं। अभी भी कई लोग उस चीज को पकड़े हुए हैं। अभी भी उनका घर मेरे नाम से चल रहा है तो वे ऐसा कर सकते हैं। मुझे कोई टेंशन या परेशानी नहीं है। अब यह आखिरी बार है जब मैं इस बारे में बात कर रहा हूं।
मेरे लिए ये चैप्टर क्लोज है
चहल ने कहा- मैं इस चैप्टर को भुला चुका हूं। कोई कुछ भी कह देता है और सोशल मीडिया पर चल जाता है। 100 बातें चलती हैं, लेकिन सच्चाई सिर्फ एक है और वही मायने भी रखती है। मेरे लिए ये चैप्टर क्लोज है। मैं इस बारे में फिर कभी बात नहीं करना चाहूंगा। मैं अपने जीवन और खेल पर ध्यान देना चाहता हूं।
अभी चहल रिलेशनशिप में हैं या नहीं? इस पर युजी ने हंसते हुए कहा- मैं अभी सिंगल हूं और मिंगल के लिए कोई तलाश भी नहीं है।
इंग्लैंड में वनडे कप खेल रहे चहल
लेग स्पिनर चहल को दो साल से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। उन्होंने आखिरी मैच 13 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच खेला था। इसके बाद से चहल IPL में ही खेलते दिख रहे हैं। वो पंजाब किंग्स टीम से खेलते हैं।
चहल इन दिनों इंग्लैंड में हैं और वहीं का घरेलू टूर्नामेंट वनडे कप खेल रहे हैं। चहल नॉर्थम्टनशायर टीम के लिए खेल रहे हैं। यह टीम टूर्नामेंट में काफी स्ट्रगल कर रही है। फिलहाल यह टीम ग्रुप-ूबी की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 9वें नंबर पर है।

