युजी चहल का फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायरमेंट : ODI T20Is खेलते रहेंगे; 36 साल के इस स्पिनर का टेस्ट डेब्यू नहीं हुआ
Published: Updated:
3 min read

चहल ने 2009 में हरियाणा के लिए अपना फर्स्ट क्लास कॅरियर शुरू किया था। उन्होंने 49 मैच में 148 विकेट लिए। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके साथ ही उनका टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना भी खत्म हो गया है। चहल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। चहल अभी भी वनडे और T20I में भारत के लिए वापसी की उम्मीद रखते हैं।
टेस्ट कैप का मलाल रहेगा
चहल ने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं था। यहीं से उन्होंने धैर्य, मजबूती और मुश्किल समय में टिके रहना सीखा। उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच लॉर्ड्स में खेला। चहल ने कहा कि टेस्ट कैप पहनना उनका सपना था, जो पूरा नहीं हो सका।

‘मैं अभी खत्म नहीं हुआ हूं’
चहल ने साफ किया कि उनका व्हाइट बॉल कॅरियर अभी जारी है। उन्होंने कहा- मैं अभी खत्म नहीं हुआ हूं। चहल ने बताया कि देश के लिए खेलने की भूख अभी भी बनी हुई है। वनडे और T20I में टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

IPL में सबसे ज्यादा विकेट
चहल का इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी मैच अगस्त 2023 में आया था। इसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर हैं। हालांकि, IPL में उनका दबदबा बरकरार है। वह IPL हिस्ट्री में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। फिलहाल वह पंजाब किंग्स (PBKS) का हिस्सा हैं।
चहल ने 2009 में हरियाणा के लिए अपना फर्स्ट क्लास कॅरियर शुरू किया था। उन्होंने 49 मैच में 148 विकेट लिए। उनका बॉलिंग एवरेज 32.27 रहा।

2026 काउंटी चैंपियनशिप में उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर के लिए 21 विकेट लिए। उनका एवरेज 16.14 रहा। उनका आखिरी फर्स्ट क्लास मैच मिडिलसेक्स के खिलाफ था। इस मैच में नॉर्थम्पटनशायर को 7 विकेट से हार मिली। चहल ने 2016-17 के रणजी सीजन में 7 मैच खेले थे और 33 विकेट लिए थे।
ये भी पढ़े: रोहित भाई स्लाइड और जंप करो: जडेजा ने सेंचुरी सेलिब्रेशन का आइडिया दिया, हिटमैन बोले- बहुत थक गया था

