गिल-अभिषेक गोल्फ जरूर खेलें: युवी बोले- इससे माइंड रिलेक्स रहता है, मैं गोल्फ खेलता तो 3 हजार से ज्यादा रन बनाता
Published:
2 min read

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को गोल्फ खेलने की एडवाइज दी। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. युवराज सिंह ने यंग क्रिकेटर्स को खास सलाह दी है। युवी के मुताबिक- यंग प्लेयर्स को क्रिकेट के साथ-साथ गोल्फ खेलना चाहिए, यह प्लेयर के लिए फायदेमंद हो सकता है।
युवराज मानते हैं कि अगर वो अपने क्रिकेट कॅरियर में गोल्फ खेलते तो 3,000 रन ज्यादा बना सकते थे। उन्होंने अपने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को भी गोल्फ खेलने की सलाह दी है।
गोल्फ माइंड को रिलैक्स रखता है
युवी 2007 के T20 वर्ल्ड कप और 2011 के ODI वर्ल्ड कप विनर टीम का हिस्सा रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान युवराज ने कहा- आप आउट हो जाते हो तो कमरे में बैठकर अगले मैच के बारे में सोचते रहते हो। अगर मैच का दूसरा दिन होता तो आप आउट होकर दोस्तों के साथ गोल्फ खेलने चले जाते। इससे दिमाग रिलेक्स हो जाता है। कभी-कभी कोई और खेल खेलना अच्छा होता है फिर आप अच्छे माइंडसेट के साथ मैदान में आते हैं।
कपिल पाजी को भी गोल्फ खेलना चाहिए था
युवराज ने पूर्व कप्तान कपिल देव का एग्जांपल देते देते हुए कहा- अगर कपिल पाजी अपने दौर में गोल्फ खेलते तो 2000 रन और बना लेते।
अभिषेक - गिल को एडवाइज
युवी ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को गोल्फ खेलने की एडवाइज दी। कहा- इंडिया के लिए खेलते वक्त अगर वक्त नहीं मिल पा रहा है तो फिर IPL के दौरान समय निकल कर गोल्फ जरुर खेलें।
युवराज ने कहा- अगर खिलाड़ी किसी मैच के बाद दो-तीन दिन का ब्रेक लेकर गोल्फ खेलने चले जाएं तो मीडिया यह न कहे कि वो प्रैक्टिस नहीं कर रहे। बल्कि यह समझना चाहिए कि खिलाड़ी जितना
रिलैक्स रहेगा, उतना अच्छा खेल पाएगा।युवराज का बताया-सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि जो भी खिलाड़ी किसी भी खेल में है, उसे समय निकालकर गोल्फ खेलना चाहिए।

