कोहली और धोनी युवी के दोस्त नहीं: युवराज के पिता योगराज बोले- सचिन ने हमेशा मेरे बेटे का साथ दिया
Published:
2 min read

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा है कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी कभी युवराज के दोस्त नहीं रहे। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा है कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी कभी युवराज के दोस्त नहीं रहे। योगराज के मुताबिक- सचिन तेंदुलकर ने उनका (युवी) का बहुत साथ दिया। सचिन युवी के दोस्त और मेंटर दोनों हैं।
धोनी-कोहली ने कॅरियर खत्म कर दिया
योगराज ने एक इंटरव्यू में कहा- युवराज के कॅरियर को जानबूझकर खत्म किया गया। विराट कोहली और एमएस धोनी युवी से डरते थे। उन्हें लगता था कि अगर वह टीम में बने रहेंगे तो दोनों जगह मुश्किल बनी रहेगी
युवराज के अच्छे दोस्त सिर्फ सचिन
योगराज ने आगे कहा- कोहली और धोनी कभी युवी के दोस्त नहीं थे। हालांकि सचिन उनके अच्छे दोस्त और मेंटर थे। बाकी लोग तो बस टीम मेट थे। धोनी ने युवी के साथ गलत किया।

कोहली चाहते तो युवराज टीम में रहते
योगराज पहले भी कई बार ऐसे बयान दे चुके हैं। उनके मुताबिक- जब युवराज को टीम से बाहर किया गया, तब किसी ने उनका साथ नहीं दिया, युवी के साथ पॉलिटिक्स हुई थी।
उन्होंने कहा था- अगर कोहली कप्तान थे और वो चाहते तो युवराज आगे भी खेल सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
सचिन ने युवराज को किया मोटिवेट
योगराज का मानना है कि युवराज ने कई खिलाड़ी डरते थे। उन्होंने 6 बाॅल में 6 छक्के लगाए। इसके बाद 2011 का वर्ल्ड कप जिताया। इतना बड़ा प्लेयर अचानक टीम से बाहर कैसे हो गया ।
धोनी-कोहली सिर्फ टीम मेट
युवराज भी कह चुके हैं कि धोनी सिर्फ उनके टीम मेट थे, इसके अलावा और कुछ नहीं। कोहली के बारे में भी वह बता चुके हैं कि विराट अब वो चीकू नहीं हैं, जब वो टीम इंडिया में आए थे।

