मेसी की जर्सी पहने नजर आए यशस्वी: न्यूयॉर्क में FIFA वर्ल्ड कप मैच देखा, बोले- Bucket List पूरी हुई
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक लेकर टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल FIFA वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच देखने पहुंचे। न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में उन्होंने फ्रांस और स्वीडन के राउंड ऑफ-32 मुकाबले का लुत्फ उठाया। इस दौरान यशस्वी अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की नंबर-10 जर्सी पहने नजर आए।
पहले यह VIDEO देखें
मेसी की जर्सी में दिखे यशस्वी
यशस्वी ने स्टेडियम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- Bucket List पूरी हुई। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। यशस्वी, मेसी की अर्जेंटीना जर्सी पहनकर पहुंचे। मैच शुरू होने से पहले उन्होंने फैन्स के साथ FIFA का ऑफिशियल एंथम भी गाया।

हाल ही में खेली थी शतकीय पारी
यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के आखिरी 2 मैच खेले। तीसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 110 रन की इनिंग खेली थी। इस सीरीज से पहले उन्होंने 6 दिसंबर 2025 को विशाखापत्तनम वनडे खेला था, जिसमें नाबाद 116 रन बनाए थे। इस तरह उन्होंने पिछले 3 वनडे में 2 सेंचुरी लगाई हैं। यशस्वी सबसे कम उम्र में 2 ODI सेंचुरी लगाने वाले इंडियन बैटर भी बने। इसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड सीरीज के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली।

