यशस्वी ने पिता को गिफ्ट की Mercedes-Benz SUV: कीमत करीब 60 लाख रु.; राजस्थान रॉयल्स ने फोटो शेयर किए
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के यंग ओपनर यशस्वी जायसवाल ने फादर्स डे के मौके पर पिता भूपेंद्र जायसवाल को लग्जरी मर्सिडीज-बेंज एसयूवी (Mercedes-Benz SUV) गिफ्ट की है। यशस्वी ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज खेली है। आखिरी मैच में उन्होंने सेंचुरी लगाई। हालांकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए नहीं चुना गया।
करीब 60 लाख रुपए की SUV
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार की कीमत करीब 60 लाख रुपए है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में यशस्वी पेरेंट्स के साथ ब्लैक कलर की SUV के पास खड़े नजर आए। गाड़ी पर बड़ा रेड रिबन भी लगा हुआ था।
राजस्थान रॉयल्स ने शेयर की पोस्ट
IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) ने भी इस मौके की तस्वीर शेयर की। फ्रेंचाइजी ने लिखा- यह फादर्स डे गिफ्ट कड़ी मेहनत, टैलेंट और बड़े सपनों की ताकत से मिला है।

अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी
यशस्वी ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने चेन्नई वनडे में नाबाद 110 रन की इनिंग खेलकर टीम इंडिया की जीत में मेजर रोल प्ले किया था।

