ICC का फैसला- 2031 तक इंग्लैंड में ही होगा WTC फाइनल : जून में भारत में मॉनसून सीजन, इसलिए मौका नहीं मिला
Published:
2 min read

साउथ अफ्रीका ने जून में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 27 साल बाद कोई ICC ट्राॅफी जीती। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंम्पियनशिप (WTC) का फाइनल था। (Photo: ICC)
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साफ कर दिया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल 2031 तक हर बार इंग्लैंड में ही होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारत में फाइनल कराना चाहता था। हालांकि, यह इसलिए मुमकिन नहीं हो सका, क्योंकि जून में यह फाइनल होता है और इस दौरान भारत में मॉनसून पीक पर होता है। इसके अलावा उमस भी एक बड़ा फैक्टर है। लिहाजा, ICC ने फिर से इंग्लैंड को ही मेजबानी दे दी है।
BCCI चाहता था कि फाइनल इंडिया में हो, क्योंकि यहां क्रिकेट की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है और शानदार स्टेडियम भी हैं। बहरहाल, ICC ने इस पर तैयार नहीं हुई और अगले तीन फाइनल (2027, 2029 और 2031) इंग्लैंड को दे दिए।
इंग्लैंड ही होस्ट क्यों
ICC ने कहा- इंग्लैंड ने पिछले तीन फाइनल बहुत अच्छे से होस्ट किए। 2021 में साउथेम्प्टन, 2023 में द ओवल और 2025 में लॉर्ड्स में फाइनल हुए थे। इंग्लैंड का मौसम जून-जुलाई में अच्छा रहता है। इससे मैच रुकता नहीं है। यही वजह है कि ICC ने फिर इंग्लैंड को चुना।
ICC confirms @englandcricket will host the next three World Test Championship finals.https://t.co/M14Zd2ErmZ
— ICC (@ICC) July 21, 2025
भारत में क्या दिक्कत
भारत में जून के महीने में तेज बारिश होती है। देश के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून पीक पर होता है। ऐसे में कई बार मैच रुकता है। गर्मी और उमस भी एक परेशानी है। इसलिए ICC ने यह फैसला किया कि इंग्लैंड ही अगले तीन फाइनल को होस्ट करे।
USA क्रिकेट बोर्ड तीन महीने में चुनाव कराए
- ICC ने अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड को तीन महीने का वक्त दिया है कि वो अपने बोर्ड में इंटरनल बॉडी इलेक्शन कराए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ICC एक्शन ले सकती है।
- ICC ने दो नए देशों को क्रिकेट का सदस्य बना दिया है। टिमोर लेस्ते और जाम्बिया को यह दर्जा मिला है। अब ICC के कुल 110 सदस्य हो गए हैं।

