FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आगाज: शकीरा का ‘दाई-दाई’ परफॉर्मेंस, बालविन ने ‘I Like It’ पर दर्शकों को झुमाया, मेक्सिको की जीत ने समां बांध दिया; तस्वीरों में ओपनिंग डे
Published:
3 min read
2010 से ही शकीरा लगभग हर फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस देती रही हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क। FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो गया है। मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक अजटेका स्टेडियम में बीती रात (11 जून) धमाकेदार अंदाज में ओपनिंग सेरेमनी हुई। मेक्सिको के कल्चर को दिखाती परफॉर्मेंस के बीच शकीरा, बर्ना बॉयज और जे बालविन की परफॉर्मेंस ने इस इवेंट में समां बांध दिया।
मेक्सिको 40 सालों बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में लोगों में जोश और उत्साह साफ नजर आ रहा था। करीब 82 हजार दर्शकों की क्षमता वाला अजटेका स्टेडियम फुटबॉल फैंस से खचाखच भरा हुआ था।
ओपनिंग सेरेमनी के बाद पहला मुकाबला मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। इसे मेजबान टीम ने आसानी से 2-0 से जीत लिया। मेक्सिको की इस जीत ने स्टेडियम के अंदर-बाहर जश्न का माहौल बना दिया। ओपनिंग सेरेमनी और पहले मुकाबले की कुछ तस्वीरें…
ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत मेक्सिको की संस्कृति, सभ्यता और विरासत बताने वाले परफॉर्मेंस से हुई। इस दौरान आर्टिस्ट अपनी पारंपरिक ड्रेस पहने नजर आए।
मेक्सिकन नेटिव लोगों का पहनावा, उनके लोकगीत की धून और उनका डांस भी दिखाया गया। कुछ कलाकार सुनहरे कपड़ों में गोल्डन फुटबॉल लिए मंच पर दिखाई दिए।
ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत का नजारा कुछ ऐसा था। इसके बाद शकीरा, जे बालविन समेत कई सिंगर्स ने दमदार परफॉर्मेंस दी।
कोलंबियन स्टार शकीरा ने नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय के साथ ‘दाई-दाई’ पर परफॉर्म किया। यह गीत इस वर्ल्ड कप का ऑफिशियल सॉन्ग भी है।
कोलंबियाई सिंगर जे बाल्विन ने 2019 के हिट 'Que Calor' के ‘I Like It’ पर परफॉर्म किया।
ग्रेमी नॉमिनेटर मेक्सिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर बेलिंडा की परफॉर्मेंस पर स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
इस दौरान बीच-बीच में आतिशबाजी भी होती रही।
फेमस इटैलियन ओपेरा सिंगर आंद्रे बोकेली और के-पॉप सिंगर एजाई ने फीफा ग्लोबल डांस एंथम ‘DNA’ पर दर्शकों को झुमाने वाली परफॉर्मेंस दी।
मेक्सिकन सिंगर अलजांड्रो फर्नांडेज ने मेक्सिको का नेशनल एंथम गाया। वहीं ग्रैमी विनर सिंगर टाइला ने दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रगान गाया।
ओपनिंग मुकाबले में मेक्सिको शुरुआत से ही दक्षिण अफ्रीकी टीम पर हावी रही। इस मुकाबले में तीन रेड कार्ड भी मिले।
मेजबान मेक्सिको ने मुकाबला 2-0 से जीता। इस दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर खूब जश्न मनाया गया।