वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025: निकहत जरीन फिर गोल्डन गर्ल, कहा- मैं खुद से कहती थी कि निकहत तू टाइगर है
Published:
2 min read

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 में भारत की स्टार बॉक्सर निकहत जरीन ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। 51 किलो वजन कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। Instagram/Nikhat Zareen)
स्पोर्ट्स डेस्क. ग्रेटर नोएडा में हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 में भारत की स्टार बॉक्सर निकहत जरीन ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। 51 किलो वजन कैटेगरी में उन्होंने शानदार अंदाज में गोल्ड मेडल जीता।
इस टूर्नामेंट में सिर्फ निकहत ही नहीं, बल्कि पूरी भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत ने 9 गोल्ड समेत कुल 20 मेडल अपने नाम किए।
स्टेडियम में गूंजा निकहत का नाम
निकहत ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि वे क्यों दो बार की वर्ल्ड चैंपियन रही हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा में हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 में निकहत ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए चीनी ताइपे की खिलाड़ी यी-शुआन गुओ को 5-0 के अंतर से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। इस दौरान स्टेडियम में निकहत-निकहत के नारे गूंज रहे थे।

देश के लिए खेलना गर्व का पल
निकहत ने कहा- मेडल जीतने का मतलब सिर्फ अपने नाम का नहीं बल्कि पूरे देश की उम्मीदों पर खरा उतरना है। अपने लोगों के सामने परफॉर्म करना सबसे बड़ा मोटिवेशन होता है। गोल्ड तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। पेरिस ओलंपिक के बाद काफी टूट गई थी।
निकहत ने आगे कहा- मैं आईने में खुद को देखती थी, रोती थी..और फिर खुद से कहती थी, Nikhat tu tiger hai बस यही लाइन मुझे फिर लड़ने का जज्बा मिलता है।माहौल हल्का करते हुए उन्होंने कहा- मूड सेट करने के लिए मैं सलमान खान के गाने सुनती थी। दोबारा जोश के साथ ट्रेनिंग में लग जाती। निकहत ने ऑफ सीजन में Patiala जाकर अलग-अलग तरह के बॉक्सर्स के साथ खूब प्रैक्टिस की। इससे उन्हें नई तकनीक समझने और अपनी ताकत बढ़ाने में मदद मिली। वे कहती हैं कि यह मेहनत ही उन्हें फिर से गोल्ड तक ले आई।
निकहत गर्व से कहती हैं- Indian boxers are back! हमने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाया है। यह तो बस शुरुआत है, हम और भी बेहतर करेंगे।
)
जीत के बाद का मोमेंट
जीत के बाद भारतीय महिला बॉक्सर्स ने एक वीडियो भी बनाया, जिसे देखकर फैन्स और भी खुश हो गए। यह दिखाता है कि जीत का जश्न सिर्फ मेडल तक सीमित नहीं है, बल्कि उस टीम की स्पिरिट और खुशी का भी है।

