वुमन्स वर्ल्ड कप 2025- IND Vs AUS: सेमीफाइनल आज : हेड टू हेड में ऑस्ट्रेलिया आगे, 2017 में इसी टीम को हराकर फाइनल पहुंची थी टीम इंडिया
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC वुमन्स वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:00 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में खेला जाएगा भारतीय टीम 2017 की जीत को दोहराना चाहेगी। तब हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171* रन बनाकर टीम को फाइनल में पहुंचाया था।
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी। उन्होंने अपने सभी 6 मुकाबले जीते हैं। दूसरी तरफ भारतीय टीम की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन बीच में उन्हें लगातार 3 मैच में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि फिर भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
पिच रिपोर्ट
डीवाई पाटिल स्टेडियम की विकेट बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां बाउंस ठीक रहता है और बैटर को स्ट्रोकप्ले में आसानी होती है। यहां अब तक रन रेट लगभग 5.2 रन प्रति ओवर रहा है।हालांकि, बॉल पुरानी होने पर स्पिनर्स को टर्न और ग्रिप मिलती है। अगर पिच सूखी रही तो 300 से ऊपर का स्कोर बन सकता है।
ODI में हेड टू हेड
मैच: 60
भारत ने जीते: 11
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 49
इंडियन टीम अपडेट
ओपनर प्रतिका रावल इंजरी की वजह से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह शैफाली वर्मा टीम में शामिल हुई हैं। माना जा रहा है कि स्मृति मंधाना के साथ शैफाली ही ओपन करेंगी।बाकी टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और विकेटकीपर रिचा घोष जैसी भरोसेमंद खिलाड़ी शामिल हैं।
![Pratika Rawal Injury Scare — India Opener Suffers Freak Injury Ahead of Women's World Cup 2025 Semi-Final [WATCH] - Cricxtasy](https://cdn.cricxtasy.com/wp-content/uploads/2025/10/Pratika-Rawal-Injury-India-Opener-Womens-World-Cup-2025.png)
ऑस्ट्रेलियन टीम अपडेट
कप्तान एलिसा हीली चोट से उबर चुकी हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा टीम सोफी मोलिन्युएक्स को भी उतार सकती है। उन्होंने भारत के खिलाफ पिछले मैच में 3 विकेट लिए थे।टीम में एलिसे पेरी, बेथ मूनी, तहलिया मैक्ग्रा और ऐश गार्डनर शामिल हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग XI
भारतीय टीम:
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम:
एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीब लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलेनिक्स, अलाना किंग, किम गार्थ और मेगन शट।

