वुमन्स वर्ल्ड कप 2025-5067: ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका, सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम इंडिया; जानिए शेड्यूल और सिनेरियो
Published:
2 min read

भारतीय टीम ने अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से 3 जीत लिए हैं। टीम को आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ 26 अक्टूबर को खेलना है।
स्पोर्ट्स डेस्क. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर गुरुवार (23 अक्टूबर) को ही सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई।
इन सबके बावजूद सेमीफाइनल में कौन सी टीम किससे भिड़ेगी, यह तय नहीं हो सका है। भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका के साथ हो सकता है। आइए जानते हैं सेमीफाइनल का शेड्यूल और सिनेरियो…
सेमीफाइनल का फॉर्मेट और शेड्यूल
पहला सेमीफाइनल: 29 अक्टूबर - गुवाहाटी, बारसापारा स्टेडियम
पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 टीम Vs नंबर-3 टीम
दूसरा सेमीफाइनल: 30 अक्टूबर - मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम
पॉइंट्स टेबल की टॉप टीम Vs चौथे नंबर की टीम
ऐसा हो सकता है सेमीफाइनल सिनेरियो
- सेमीफाइनल की चारों टीमों इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड को अभी 1-1 मैच और खेलना है।
- फिलहाल, पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर ऑस्ट्रेलिया, नंबर-2 साउथ अफ्रीका, नंबर-3 इंग्लैंड और नंबर-4 पर इंडिया है।
- ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को आखिरी मैच एकदूसरे के खिलाफ आज (25 अक्टूबर) ही खेलना है। यह मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचेगी।
- जो भी टीम टेबल में टॉप पर रहेगी, उसका सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय टीम से होगा। जबकि नंबर-2 पर रहने वाली टीम का मैच इंग्लैंड से होगा।
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया
टीम इंडिया ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेला, जिसे डकवर्थ लुईस नियम के तहत 53 रन से जीत लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। मैच में शतक लगाने वाली भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इंडिया को आखिरी मैच बांग्लादेश से खेलना है
भारतीय टीम ने अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से 3 जीत लिए हैं। टीम को आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ 26 अक्टूबर को खेलना है। यह मैच जीतकर भी भारतीय टीम चौथे नंबर पर ही रहेगी, क्योंकि उसके कुल 8 पॉइंट्स ही होंगे। जबकि तीसरे नंबर की टीम इंग्लैंड के अभी 9 अंक हैं। दूसरी ओर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी न्यूजीलैंड ने 6 में से 2 ही मैच जीते हैं। उसे आखिरी मुकाबला इंग्लैंड से 26 अक्टूबर को ही खेलना है।

