वुमन्स वर्ल्ड कप 2025-5035: भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची, न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया, मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय महिला टीम ने वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। टीम इंडिया ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेला, जिसे डकवर्थ लुईस नियम के तहत 53 रन से जीत लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। मैच में शतक लगाने वाली भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए, लेकिन बारिश के चलते मैच 44 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद डकवर्थ लुइस रूल के चलते न्यूजीलैंड को 325 रन का टारगेट मिला। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 44 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन ही बना सकी और मैच गंवा दिया।
न्यूजीलैंड के लिए ब्रूक हैलीडे ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली। इसाबेला गेज ने 65 और अमेलिया केर ने 45 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ ने 2-2 विकेट लिए। स्नेह राणा, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और प्रतिका रावल ने 1-1 विकेट लिया।
इन 4 टीमों ने किया क्वालिफाई
वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 में पहले ही ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बनी है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई।
भारतीय टीम ने अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से 3 जीत लिए हैं। टीम को आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ 26 अक्टूबर को खेलना है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने 6 में से 2 ही मैच जीते हैं। उसे आखिरी मुकाबला इंग्लैंड से 26 अक्टूबर को ही खेलना है।
प्रतिका और मंधाना लगाई सेंचुरी
इससे पहले भारतीय टीम ने 340 रन बनाए थे। ओपनर प्रतिका रावल ने 122 और स्मृति मंधाना ने 109 रनों की इनिंग खेली। जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 55 बॉल में 76 रन बनाए। मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 212 रनों की पार्टनरशिप की थी।
यह मंधाना के ODI कॅरियर की 14वीं सेंचुरी रही। वहीं, प्रतिका ने कॅरियर का दूसरा शतक लगाया। न्यूजीलैंड की तरफ से अमेलिया केर, रोजमेरी मेयर और सूजी बेट्स ने एक-एक विकेट लिए।
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना बेहद जरूरी था, क्योंकि इससे पहले टीम को पिछले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वैसे, यह मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो जैसा था।
सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी
मंधाना एक और शतक लगाते ही वुमन्स क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाली प्लेयर बन जाएंगी। अब तक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कैप्टेन मेग लेनिंग 17 सेंचुरी के साथ नंबर वन की पोजीशन पर थीं। मंधाना ने उनकी बराबरी कर ली है।
इंडिया-न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच हेड टू हेड
वनडे मैच: 58
इंडिया ने जीते: 23
न्यूजीलैंड: 34
टाई: 1
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
टीम न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हैलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, रोजमैरी मेयर, लिया ताहुहु और ईडन कार्सन।

