वुमन्स वर्ल्ड कप 2025-5193: बारिश के चलते इंडिया Vs बांग्लादेश मैच बेनतीजा, मंधाना की तेज पारी, राधा ने लिए 3 विकेट
Published: Updated:
2 min read

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का 28वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया, जो बारिश के कारण बेनतीजा रहा। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स वर्ल्ड कप 2025 ग्रुप-स्टेज का आखिरी मुकाबला खत्म हो गया है। यह आखिरी मुकाबला रविवार (26 अक्टूबर) को टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ। यह मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के चलते मैच 27-27 ओवर्स का किया गया। बांग्लादेश ने 9 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 120 रन का टारगेट मिला।
इसके बाद भारतीय टीम ने 8.4 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 57 रन बना लिए थे। इसके बाद तेज बारिश आई, जिस कारण मैच का नतीजा नहीं निकल सका। स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत दी और 34 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके साथ ओपनर अमनजोत कौर 15 रन बनाकर नाबाद रहीं। मैच में भारतीय स्पिनर राधा यादव ने 3 विकेट लिए।
टीम इंडिया ने लगातार 8 टॉस हारने के बाद इस मैच में टॉस जीता। बांग्लादेश पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। वहीं, टीम इंडिया 3 जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल से पहले यह मैच भारत के लिए एक प्रैक्टिस मैच जैसा ही रहा, क्योंकि भारत का सेमीफाइनल टूर्नामेंट की टॉप टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा।
इंडिया का इस टूर्नामेंट में परफॉरमेंस
टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम इंडिया ने अपने पहले दो मुकाबले जीते थे, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले में भारतीय टीम ने 53 रन (DLS मेथड) से जीत दर्ज की कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
दोनों टीम के हैड-टू-हैड रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश महिला टीमों के बीच अब तक 9 वनडे मैच हुए हैं। इनमें से भारत ने 6 जीते हैं, जबकि बांग्लादेश सिर्फ एक बार जीत पाया है और एक मैच टाई हुआ है। यह एक मैच बेनतीजा रहा।
भारत की प्लेइंग इलेवन- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, अमनजोत कौर और रेणुका सिंह।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन- रुबिया हैदर, शरमिन अख्तर, सुमैया अख्तर, सोभना मोस्तरी, निगर सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतु मोनी, शोरना अख्तर, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, निशिता अख्तर, मारुफा अख्तर।

