पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति के 5 विकेट: जीत के बाद कहा- हनुमान जी महान हैं; 354 इंटरनेशनल विकेट लेने वाली दूसरी बॉलर भी बनीं
Published:
3 min read

स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे किए। ऐसा करने वाली वर्ल्ड की दूसरी बॉलर हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत से आगाज किया। टीम का पहला मैच रविवार (14 जून) को पाकिस्तान के खिलाफ हुआ, जिसे 64 रन से जीत लिया। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में हुआ। ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लिए। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी बनीं। दीप्ति ने इस प्रदर्शन का श्रेय भगवान हनुमान जी को दिया और कहा कि वे महान हैं।
मैच के बाद दीप्ति ने कहा- मुझे इस तरह की पिच काफी पसंद हैं। इस जीत का पूरा क्रेडिट टीम को जाता है। मैं बहुत खुश हूं और हनुमान जी महान हैं। मुझे ICC टूर्नामेंट काफी पसंद है, क्योंकि मेरी शुरुआत भी इसी से हुई।
वर्ल्ड रिकॉर्ड से 2 विकेट दूर
इस मैच में दीप्ति ने एक रिकॉर्ड भी बनाया। वे वुमन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाली सिर्फ दूसरी खिलाड़ी बन गईं। दीप्ति ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट 354 विकेट लिए हैं। वह वर्ल्ड की दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।
इस मामले में भारत की पूर्व गेंदबाज झूलन गोस्वामी टॉप पर हैं। उनके 355 इंटरनेशनल विकेट हैं। दीप्ति यह रिकार्ड तोड़ने से 2 विकेट दूर हैं।
दीप्ति प्लेयर ऑफ द मैच बनीं
एजबेस्टन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 106 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत में दीप्ति शर्मा की सबसे बड़ी भूमिका रही। उन्होंने सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता।

स्पिन गेंदबाजों ने पलटा मैच
पाकिस्तान ने शुरुआत अच्छी की थी। टीम ने पहले 6 ओवर में 52 रन बना लिए थे और ऐसा लग रहा था कि मुकाबला रोमांचक होगा। लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने मैच का रुख बदल दिया।
दीप्ति ने बॉलिंग स्पीड में बदलाव किया और मैच में दबदबा बनाए रखा। उन्होंने कहा- मुझे ऐसी पिच पसंद हैं, जहां स्पिनर्स को मदद मिलती है। मैंने हर ओवर में अपनी बॉलिंग स्पीड बदली और सही जगह पर गेंद डालने की कोशिश की।

स्मृति ने 68 रन की पारी खेली
भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 68 रन बनाए। वहीं ऋचा घोष ने आखिर में 34 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। स्मृति और कप्तान हरमनप्रीत कौर की साझेदारी ने भारत की पारी को मजबूती दी। दीप्ति ने कहा- स्मृति और हरमनप्रीत की साझेदारी बहुत अहम रही। वहीं से टीम को अच्छा मोमेंटम मिला।
दीप्ति शर्मा ने मैच देखने आए भारतीय फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में मौजूद फैन्स का समर्थन हमारा हौसला बढ़ाता है और आगे भी टीम को ऐसे ही प्यार और सपोर्ट की उम्मीद है।

