वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप आज से: इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच ओपनिंग मैच; भारत Vs पाकिस्तान 14 जून को
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां सीजन आज (12 जून) से इंग्लैंड में शुरू हो रहा। 24 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में 12 टीम हिस्सा ले रही हैं। कुल 33 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंग्लैंड दूसरी बार वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप होस्ट कर रहा है। इससे पहले उसने 2009 में पहला सीजन होस्ट किया था। पिछला टूर्नामेंट UAE में हुआ था, जहां न्यूजीलैंड पहली बार चैंपियन बना था।
पहली बार 12 टीम
वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप के हिस्ट्री में पहली बार 12 टीम हिस्सा ले रही हैं। नीदरलैंड्स टीम पहली बार वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी। उसने ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए जगह बनाई है।
सभी 12 टीमों को 6-6 टीमों के दो ग्रुप्स में बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों के खिलाफ मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप्स की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल की विनर टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।
6 बार की चैंपियन है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 बार वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीता है। इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने 1-1 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। इस बार टीम इंडिया भी टाइटल की स्ट्रांग कंटेंडर मानी जा रही है।
इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच ओपनिंग मैच
वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच आज (12 जून) इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11 बजे एजबेस्टन, बर्मिंघम में शुरू होगा।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में इंग्लैंड आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक 12 T20I मैच खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने 10 और श्रीलंका ने 2 मैच जीते हैं।
होम कंडीशंस का फायदा
होम कंडीशंस में खेल रही इंग्लैंड टीम टाइटल की स्ट्रांग कंटेंडर है। टीम में डैनी वायट-हॉज, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, एमी जोन्स, सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल हैं।
वहीं श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। उनके साथ विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी भी इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले कर सकती हैं।
पिच रिपोर्ट
एजबेस्टन की पिच शुरुआती ओवर्स में बैटर्स के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां बॉल अच्छी तरह बैट पर आती है। शॉट खेलना आसान रहता है। मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स और वैरिएशन के साथ बॉलर्स को मदद मिलने लगती है।
मैच कहां देख सकेंगे?
वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखे जा सकेंगे। वहीं मोबाइल यूजर्स जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

