महिला वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान: शेफाली बाहर, रेणुका की वापसी; ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भी टीम घोषित
Published:
2 min read

महिला वनडे वर्ल्ड कप 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट के संयुक्त रूप से होस्ट हैं। (फाइल)
ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। साथ ही BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज लिए भी महिला टीम घोषित कर दी है। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। उपकप्तानी स्मृति मंधाना को सौंपी गई।
ओपनर शेफाली वर्मा को जगह नहीं मिली, लेकिन तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर की वापसी हुई है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सयाली सतघरे को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए चुना गया है। उन्हें वर्ल्ड कप के लिए स्टैंड बाय में रखा गया है।
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा।
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा।
भारत-श्रीलंका की मेजबानी में होगा वर्ल्ड कप
महिला वनडे वर्ल्ड कप 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट के संयुक्त रूप से होस्ट हैं। सभी मुकाबले भारत के 4 और श्रीलंका के 1 वेन्यू पर होने हैं। ओपनिंग मुकाबला दोनों होस्ट टीम भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को होगा।
इस बार वर्ल्ड कप में 8 टीमें खेलेंगी। यह भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश हैं। यह महिला वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा। इसके तहत सभी 8 टीमें 28 लीग मैच खेलेंगी। फिर टॉप-4 टीमें नॉकआउट के लिए क्वालिफाई करेंगी। जहां 2 सेमीफाइनल और फाइनल होगा।
फैन्स को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का इंतजार है। यह मैच 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा।

