विंबलडन का Royal Box: टिकट नहीं, सिर्फ इनविटेशनल एंट्री, स्ट्रिक्ट ड्रेस कोड-प्रोटोकॉल; यहां खास डिटेल्स
Published: Updated:
4 min read

2015 में विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मैच देखने पहुंचे थे। दूसरी बार 2025 में विराट और अनुष्का ने विंबलडन में शिरकत की थी। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. विंबलडन सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम है। इसे रॉयल अट्रैक्शन या रॉयल टेनिस सेंटर भी कहा जाता है। सेंटर कोर्ट में बना Royal Box की हर सीट खास मानी जाती है। यहां के लिए न टिकट मिलता है और न ही ऑनलाइन बुकिंग होती है। यहां सिर्फ वही लोग बैठ सकते हैं, जिन्हें ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब (AELTC) की तरफ से खास तौर पर इनवाइट किया जाता है।
Royal Box की शुरुआत 1922 में सेंटर कोर्ट बनने के साथ हुई थी, लेकिन ब्रिटेन का शाही परिवार 1907 से ही विंबलडन देखने आता रहा है। पहले खिलाड़ी कोर्ट पर उतरने से पहले Royal Box की तरफ झुककर शाही परिवार का सम्मान करते थे। यह परंपरा 2003 तक चली। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया।
आज ‘राज एक्सप्रेस’ का यह स्पोर्ट्स स्पेशल खास आपके लिए...चलिए Royal Box के कुछ Royal और दिलचस्प फैक्ट समझते हैं....

Wimbledons Royal Box
Royal Box सेंटर कोर्ट के साउथ कॉर्नर में बना बेहद खास 74 सीट वाला VIP सेक्शन है। यह विंबलडन की सबसे खास जगह मानी जाती है। यहां बैठने वाले मेहमानों की लिस्ट पहले से तय होती है। आम लोग या फैन्स की यहां एंट्री नहीं है।

Royal Box में कौन बैठ सकता है?
Royal Box सिर्फ इनवाइटेड सेलिब्रिटीज के लिए है। जैसे...
- ब्रिटेन के शाही परिवार (Royal Family) के मेंबर।
- दूसरे देशों के शाही परिवारों के सदस्य।
- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या वर्ल्ड लीडर्स।
- विंबलडन और टेनिस लीजेंड्स।
- ओलंपिक और दूसरे स्पोर्ट्स स्टार।
- फिल्म, संगीत जगत की मशहूर हस्तियां।
- स्पॉन्सर, बिजनेस लीडर्स और मीडिया के चुनिंदा लोग।
Royal Box का इनविटेशन कौन भेजता है

Royal Box में बैठने का फैसला ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब (AELTC) के चेयरमैन करते हैं। इसके लिए क्लब की मैनेजमेंट कमेटी और लॉन टेनिस एसोसिएशन (LTA) भी सलाह देती है। जिन लोगों का सिलेक्शन होता है, उन्हें पर्सनली इनविटेशन भेजा जाता है।
क्या Royal Box की टिकट होती है
Royal Box की टिकट नहीं होती। दरअसल, इसे खरीदा या बुक नहीं किया जा सकता। यहां बैठने का सिर्फ एक ही तरीका है। वो है- AELTC का ऑफिशियल इनविटेशन।
Royal Box के मेहमानों के लिए क्या खास
- क्लबहाउस एक्सेस
मेहमान मैच से पहले और बाद एक्सक्लूसिव क्लब हाउस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. फ्री लंच
मैच शुरू होने से पहले सभी मेहमानों के लिए लंच होस्ट किया जाता है।
- आफ्टरनून टी
दोपहर में "पुराना रिवाज वाली ब्रिटिश Afternoon Tea सर्व की जाती है।
4. Drinks और Refreshments
मैच के बाद मेहमानों को पानी और स्नैक्स सर्व किए जाते हैं।

Royal Box का ड्रेस कोड
मैंस (पुरुष)
- सूट-ब्लेजर और नेक टाई जरूरी।
- फॉर्मल शूज।
- बिना टाई या कैजुअल आउटफिट में एंट्री नहीं की जा सकती।

वुमन्स (महिला)
- फॉर्मल और डिग्नीफाइड या डीसेंट ड्रेसअप।
- स्ट्रैपलेस, ऑफ-शोल्डर और स्पेगेटी ड्रेस में आने की इजाजत नहीं।
- बड़ी टोपी ( Panama Hat) भी नहीं पहन सकते। दरअसल, इससे पीछे बैठने वालों को मैच देखने में दिक्कत होती है।
Royal Box की कुछ और अहम बातें
- मेहमानों से शांत, शालीन और सम्मानजनक बर्ताव की उम्मीद।
- ज्यादा शोर नहीं कर सकते।
- सेल्फी या लगातार फोटो लेना अच्छा नहीं माना जाता।

प्लेयर्स क्या करते हैं
2003 तक अगर Royal Box में ब्रिटिश रॉयल फैमिली मेंबर मौजूद हों तो खिलाड़ी कोर्ट में आते वक्त थोड़ा झुककर अभिवादन करते थे। हालांकि, इसके बाद ड्यूक ऑफ कैंट ने कहा- बदलते वक्त के साथ यह ट्रेडिशन बदलना जरूरी है। अब सिर्फ प्रिंस ऑफ वेल्स या क्वीन की मौजूदगी में झुककर अभिवादन किया जा सकता है। हालांकि, यह भी नियम नहीं है। क्वीन एलिजाबेथ ने 33 साल में सिर्फ एक मैच देखा था।
क्या आम लोग Royal Box का अनुभव ले सकते हैं?
Royal Box में आम फैन्स की एंट्री नहीं होती। हालांकि, जो लोग विंबलडन का प्रीमियम एक्पीरियंस लेना चाहते हैं, वह डिबेंचर टिकट (Debenture) Tickets यानी ऐसे खास प्रीमियम टिकट, जिन्हें लगभाग 1 साल पहले बड़ी प्राइस पर खरीद सकते हैं।
ये टिकट होल्डर सेंटर कोर्ट या कोर्ट नंबर-1 की कुछ लिमिटेड सीट पर बैठ सकते हैं। इन्हें भी कुछ खास सुविधाएं मिलती हैं। ये हॉस्पिटैलिटी पैकेज (Hospitality Packages) खरीद सकते हैं। इन पैकेज में खाने-पीने की सुविधा, लाउंज एक्सेस और दूसरी VIP फैसिलिटीज भी शामिल होती हैं।

