प्राइज मनी 800 करोड़ रुपए: 44 साल की सेरेना की वापसी; जानें कहां देख पाएंगे विम्बलडन के मैच, शेड्यूल और खास रिकॉर्ड्स
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इस साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विम्बलडन 2026 सीजन का आगाज सोमवार (29 जून) को हो गया है। वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर जेनिक सिनर, 7 बार के विम्बलडन चैम्पियन नोवाक जोकोविच और एलेक्जेंडर ज्वेरेव समेत कई स्टार इस सीजन खेलने उतरे हैं।
सेरेना की 4 साल बाद वापसी
44 साल की सेरेना विलियम्स ने प्रोफेशनल टेनिस में वापसी की है। उन्होंने 2022 में रिटायरमेंट ले लिया था। चार साल बाद अब वापसी की है। विम्बलडन 2026 में उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। वे वुमन्स सिंगल्स में उतरेंगी। वे अपनी बहन वीनस विलियम्स के साथ डबल्स कैटेगरी में भी खेलेंगी। सेरेना ने 7 विम्बलडन समेत 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
टेनिस फैन्स जानने को आतुर होंगे कि आखिर यह टूर्नामेंट कब से कब तक खेला जाएगा? प्राइज मनी क्या होगा? भारतीय फैन्स टूर्नामेंट के सभी मुकाबले कहां देख सकेंगे? आइए जानते हैं तमाम सवालों के जवाब...
विम्बलडन 2026 कब से कब तक
यह टूर्नामेंट 29 जून से शुरू होगा और 12 जुलाई तक चलेगा। यह ग्रास-कोर्ट ग्रैंड स्लैम 1877 से खेला जा रहा है। टूर्नामेंट हमेशा ही इंग्लैंड में लंदन के द ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब में खेला जाता रहा है।
प्राइज मनी
इस बार विम्बलडन के लिए कुल प्राइज मनी 64.2 मिलियन यूरो रखी है, जो करीब 800 करोड़ भारतीय रुपए होते हैं। इसमें विनर को £3,600,000 यानी करीब 45 करोड़ भारतीय रुपए मिलेंगे।

मैच कहां देख सकेंगे
भारतीय फैन्स विम्बलडन के सभी मैच टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकेंगे। जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगा।

शेड्यूल क्या रहेगा
क्वालिफाइंग: 22 से 26 जून
मैन ड्रॉ: 29 जून से 12 जुलाई
डबल्स फाइनल: 11 जुलाई
सिंगल्स फाइनल: 12 जुलाई
सिंगल्स का पिछला चैम्पियन कौन?
इटली के जेनिक सिनर ने पिछला यानी 2025 विम्बलडन खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने सिंगल्स के फाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया था।


