कौन हैं 18 साल के अर्नव: 36 साल बाद विम्बलडन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय, ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूटा
Published: Updated:
3 min read

यंग टेनिस प्लेयर अर्नव पापरकर पुणे के रहने वाले हैं। वे ITF जूनियर रैंकिंग में 19वें नंबर पर हैं। (फोटो- @asian_tennis)
स्पोर्ट्स डेस्क. साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन में 18 साल के भारतीय टेनिस स्टार अर्नव पापरकर ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। वे 36 साल बाद बॉयस सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। हालांकि अर्नव यह ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम नहीं कर सके। सुपर-8 में हारकर बाहर हो गए।
अर्नव ने जापान के रयो ताबाटा (Ryo Tabata) को 6-2, 6-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने यह मैच सिर्फ 52 मिनट खत्म किया। क्वार्टरफाइनल में अमेरिका के जॉर्डन ली (Jordan Lee) ने अर्नव को 6-2, 7-5 से हराकर बाहर कर दिया।
लिएंडर पेस 1990 में खिताब जीते थे
अर्नव ओवरऑल विम्बलडन की बॉयस सिंगल्स कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बने। इससे पहले लिएंडर पेस ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने जूनियर कैटेगरी में विम्बलडन खिताब जीता था।
यदि ओवरऑल ग्रैंड स्लैम की बात करें तो यूकी भांबरी ने 2009 में जूनियर ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था। वे उसी साल US ओपन के क्वार्टरफाइनल में भी पहुंचे थे। अर्नव से पहले किसी भी जूनियर ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले भांबरी आखिरी भारतीय खिलाड़ी रहे हैं।

अर्नव कौन हैं?
यंग टेनिस प्लेयर अर्नव पुणे के रहने वाले हैं। वे ITF जूनियर रैंकिंग में 19वें नंबर पर हैं। अर्नव ने हेमंत बेंद्रे टेनिस एकेडमी में कोच प्रोसोनजीत पॉल से ट्रेनिंग ली है। अर्नव ने स्पेन की सोटो एकेडमी (Soto Academy) में भी कोच निगेल बीवेर्स (Nigel Beavers) से कुछ समय ट्रेनिंग ली है।
अर्नव को पहली बड़ी कामयाबी 2023 में मिली, जब उन्होंने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन अंडर-14 एशिया-पैसिफिक एलीट ट्रॉफी जीती। उसी साल अर्नव को कोल्हापुर में हुए नेशनल अंडर-16 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली और उन्होंने खिताब अपने नाम किया।

पिछले साल पहला इंटरनेशनल जूनियर खिताब जीता
2024 में अपने 16वें जन्मदिन पर वाइल्डकार्ड एंट्री मिलने के बाद उन्होंने ATP चैलेंजर में डेब्यू किया। अर्नव ने अपना पहला इंटरनेशनल जूनियर खिताब 2025 में जीता। वे बहरीन में ITF J60 मनामा और J200 कुआलालंपुर में टूर्नामेंट में चैम्पियन बने।
इसी साल यानी 2026 के शुरुआत में अर्नव AITA बॉयज अंडर-18 नेशनल में नंबर 1 बने और लगातार 21 हफ्तों तक टॉप पर रहे। वे 2026 रौलां गैरो जूनियर चैंपियनशिप के तीसरे राउंड तक भी पहुँचे। इसके साथ ही वे वर्ल्ड के टॉप-20 प्लेयर्स की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे।

